'जेल जाने को तैयार, नहीं करवाऊंगा जमानत', बृजभूषण सिंह ने बाबा रामदेव पर फिर बोला हमला
कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि यदि अदालत उन्हें सजा देती है तो वे जमानत ...और पढ़ें
HighLights
बृजभूषण शरण सिंह ने जेल जाने और जमानत न लेने की बात कही।
नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने को बताया जेल का कारण।
पतंजलि के घी को नकली कहने पर 50 करोड़ का मानहानि केस।
जागरण संवाददाता, गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि यदि अदालत उन्हें सजा देती है और जेल भेजती है, तो वे जमानत नहीं करवाएंगे। उन्होंने अपने आवास विश्नोहरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे देशहित के लिए जेल जाने को तैयार हैं, जिससे नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी।
उन्होंने नकली मिठाई, मावा, खोया, दही और तेल की बिक्री पर चिंता जताई और लोगों को इस विषय में जागरूक होने की आवश्यकता बताई। उन्होंने पतंजलि के उत्पादों, विशेषकर घी के बारे में भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनके घी का उत्पादन सीमित है और इसकी कीमत पहले दो हजार रुपये थी, जिसे अब तीन हजार रुपये से अधिक करने की योजना है।
बाबा रामदेव की कंपनी ने बृजभूषण के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर किया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 15 सितंबर को हुई थी, जिसमें बृजभूषण के वकील ने और समय मांगा है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। यह मामला बृजभूषण द्वारा पतंजलि के घी को 'नकली' कहने से जुड़ा है।
दोनों के बीच पुराना है विवाद
पिछले साल भी उन्होंने पतंजलि के घी को नकली बताते हुए लोगों से गाय या भैंस पालने की अपील की थी, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ था। 2025 में पिथौरागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पतंजलि पर जुर्माना लगाया था, क्योंकि घी मानकों के अनुसार नहीं था। बृजभूषण और बाबा रामदेव के बीच विवाद पुराना है।
यह भी पढ़ें- यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा
उन्होंने पहले भी नकली घी पर बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध दूध और घी की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि कनाडा से कचरा लाकर रिफाइन करके यहां बेचा जा रहा है। बाबा रामदेव के कई प्रोडक्ट बंद हो चुके हैं, केवल चड्डी बची है।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
उन्होंने कहा कि वे चर्चा में रहने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि वे जेल जाते हैं, तो इससे जनता में जागरूकता फैलेगी और लोग नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ उठ खड़े होंगे।
