विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या और कबः दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रसाद से जुड़ा घटनाक्रम

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 08:49 PM (IST)

दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार निवर्तमान मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकाता भाग गए थे। अब जानिए मामले में कब क्या हुआ?

क्या और कबः दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रसाद से जुड़ा घटनाक्रम
क्या और कबः दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रसाद से जुड़ा घटनाक्रम

लखनऊ (जेएनएन)। दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार सपा सरकार के निवर्तमान मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गायत्री समेत सात के खिलाफ 18 फरवरी को दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकाता चले गए थे। उनके साथ छह आरोपी और रहे। देखिए तारीख के पलटते पन्नों में सारा घटनाक्रम-
कब क्या हुआ
  • 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में निवर्तमान मंत्री गायत्री प्रजापति समेत सात लोगों पर दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, धमकी एवं पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज।
  • 20 फरवरी को सीओ आलमबाग अमृता सिंह को प्रकरण की विवेचना। 
  • 22 फरवरी को दिल्ली में पीडि़ता का 161 का दर्ज हुआ बयान। 
  • 25 फरवरी को पीडि़ता का 164 का हुआ बयान। 
  • 28 फरवरी को सीओ आलमबाग व सीओ हजरतगंज ने गौतमपल्ली स्थित गायत्री के सरकारी आवास पर की छापेमारी। तैयार किया गया नक्शा नजरी। 
  • दो मार्च को पीडि़ता की बेटी का दिल्ली में 161 का हुआ बयान। 
  • चार मार्च को गायत्री समेत अन्य आरोपियों का एनबीडब्ल्यू जारी। 
  • पांच मार्च को आरोपियों का लुक आउट नोटिस जारी। 
  • छह मार्च को गायत्री के गनर चंद्रपाल गिरफ्तार।
  • सात मार्च को प्रकरण में फरार चल रहे गायत्री के दो साथी अशोक तिवारी व आशीष गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • 14 मार्च को गायत्री के अमेठी स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी। पुलिस ने निवर्तमान मंत्री के बेटे अनुराग व भतीजे सुरेंद्र को पूछताछ के लिए उठाया। 
  • 14 मार्च को ही मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपी भुपेश्वर, विकास वर्मा एवं पिंटू को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • 15 मार्च को पुलिस ने पारा क्षेत्र स्थित नहरिया के पास से गायत्री को गिरफ्तार किया।