विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो बूंद खून से 12 साल पहले ही चल जाएगा हार्ट अटैक के खतरे का पता, एरा यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास मशीन

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:40 PM (IST)

एरा यूनिवर्सिटी ने एक ऐसी मशीन विकसित की है जो सिर्फ दो बूंद खून से 'सीरम एडमा' नामक प्रोटीन मॉलिक्यूल ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एरा यूनिवर्सिटी ने हार्ट अटैक की भविष्यवाणी मशीन बनाई।

  2. दो बूंद खून से 'सीरम एडमा' की जांच होगी।

  3. 10-12 साल पहले ही जोखिम का पता चलेगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। हार्ट अटैक कोई अचानक नहीं आता, बल्कि शरीर में एक छिपा हुआ प्रोटीन मालिक्यूल सीरम ‘एडमा’ हार्ट अटैक आने से 10-12 साल पहले ही बढ़ना शुरू हो जाता है। अब एरा यूनिवर्सिटी ने वह मशीन बना ली है, जो सिर्फ दो बूंद खून से ‘एडमा’ की जांच कर सकेगी।

इस शोध को पेटेंट भी करा लिया गया है। इस मशीन से हिडन रिस्क मार्कर्स की पहचान हो सकेगी। इस शोध को मरीज तक पहुंचाने के लिए चेन्नई की एक कंपनी के साथ का सहयोग लिया जा रहा है।

शुक्रवार को एरा यूनिवर्सिटी में इंडियन सोसाइटी आफ पर्सनलाइज्ड मेडिसिन के तत्वावधान में पर्सनलाइज्ड मेडिसिन पर पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आइएसपीएमकान-2026) का आयोजन किया गया। उपकुलपति प्रो. फरजाना महदी ने बताया कि अभी दिल का हाल जानने के लिए तक सिर्फ कोलेस्ट्राल और लिपिड की जांच होती थी, लेकिन 50 प्रतिशत ऐसे मरीज हैं, जिनका कोलेस्ट्राल बढ़ा ही नहीं, फिर भी उन्हें हार्ट अटैक हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने सोचा कि जरूर कोई हिडन चीज शरीर में है जिसका पता ही नहीं है। तब हमें यह मालिक्यूल मिला जो फैट व लिपिड नहीं है, बल्कि प्रोटीन का मालिक्यूल है। उसका नाम है सीरम एडमा। उन्होंने बताया कि इस मशीन के जरिये सिर्फ दो बूंद खून से ही मालिक्यूल का टेस्ट हो जाएगा। इस शोध को एरा यूनिवर्सिटी ने पेटेंट भी करा लिया है। उन्होंने कहा कि हम सब एक बम पर बैठे हुए हैं, कब वो फट जाएगा किसी को नहीं मालूम।

यह भी पढ़ें- 2027 विधानसभा चुनाव: क्या सीटों में तब्दील होगा AIMIM और आजाद समाज पार्टी का वोट बैंक या बिगाड़ेगा चुनावी समीकरण?

अचानक लोगों की मौत हो रही हैं। अगर इस खास टेस्ट से लोगों को पहले से पता चल जाएगा तो वे समय पर इलाज और जीवनशैली में बदलाव करेंगे। कुछ दवाओं से भी सकारात्मक बदलाव होगा। चेन्नई की कंपनी के साथ मिलकर एरा की टीम ने अपनी रिसर्च पूरी कर ली है। वि.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।