विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में जुआ खेलने निकले वृद्ध को उतारा मौत के घाट, तलाश में निकली पत्नी को मिला शव

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:28 AM (IST)

लखनऊ में जुआ खेलने निकले एक वृद्ध की रात में ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। देर रात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वृद्ध जुआ खेलने निकले, रात में सिर कुचलकर हत्या हुई।

  2. पत्नी ने देर रात जुए के फड़ के पास शव देखा।

  3. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

संवाद सूत्र, माल। गांव के बाहर लगने वाले जुए की फड़ के पास शनिवार रात वृद्ध का सिर और चेहरा ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। वृद्ध शाम को जुआ खेलने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो पत्नी बेटे के साथ तलाश करने निकली। जुए के फड़ के पास टार्च की रोशनी में पति का शव देखकर उनके होश उड़ गए। पत्नी ने गांव के दो लोगों और गोपरामऊ निवासी एक युवक पर हत्या का शक जताया है।

बीघापुर गांव निवासी नन्हके उर्फ बलऊ शनिवार शाम करीब चार बजे गांव के बाहर लगने वाले जुए की फड़ पर गए थे। पति के रात सात बजे तक घर नहीं पहुंचने पर बेटे के साथ उनकी तलाश शुरू की। वह जुए की फड़ के आसपास तलाश करने पहुंचीं।

रात करीब साढ़े सात बजे टार्च की रोशनी में पति जमीन पर लुढ़के दिखाई दिए। सिर और चेहरा ईंट-पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मामूली विवाद में ब्लेड से रेता दोस्त का गला, हुई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।