विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा के दिग्गज नेता पंडित श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस में वापसी, मांट से आठ बार रहे विधायक

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:19 PM (IST)

Pandit Shyam Sundar Sharma: पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि लोग जाति ...और पढ़ें

तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे मथुरा के दिग्गज नेता पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस में वापसी कर ली

 तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे मथुरा के दिग्गज नेता पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस में वापसी कर ली

HighLights

  1. दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ

  2. श्याम सुंदर पहली बार 1989 में कांग्रेस से बने थे विधायक, कांग्रेस से इसके बाद 1991 व 1993 में भी जीते

  3. पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने उत्तर प्रदेश में खोला था तृणमूल कांग्रेस का खाता

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे मथुरा के दिग्गज नेता पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। मथुरा के मांट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके साथ आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ और पत्रकार रजत टंडन भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस में वापसी की है। पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि लोग जाति और धर्म की बात करते है लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एकमात्र नेता है जो मानववाद की बात करते है।

पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि एक फिल्म आई थी बागवान उसमें कहता है ये बुड्ढा किस काम का, आज मैं कहता है ये बुड्ढा बहुत काम का है। उन्होंने कहा कि में स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हूं, तिवारी कांग्रेस बनी तो भ्रमवश तिवारी जी के साथ चले गए। पिछली बार कम मार्जिन से मैं हार गया, राजनीति का मतलब है सेवा और ये सोच सिर्फ कांग्रेस के अंदर है। लोग जाति और धर्म की बात करते है लेकिन राहुल गांधी एकमात्र नेता है जो मानववाद की बात करते है।

उनके साथ ही आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ भी कांग्रेस में हुई हैं। पत्रकार रजत टंडन भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि मुझे वो दिल्ली वापस चाहिए जिसमें में बड़ी हुई थी। मुझे ग्रीन क्लीन और सेफ दिल्ली चाहिए और वो सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। देश में एकमात्र नेता है जो ऑथेंटिक है वो है राहुल गांधी, उन्होंने कभी कैमरा के लिए आंसू नहीं बहाए।

इस दौरान कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हम अगला चुनाव जरूर जीतेंगे, यूपी में बड़ा परिवर्तन होगा। यूपी में कल आराधना मिश्रा को अध्यक्ष बनाया है, कोई पार्टी आत्मघाती कदम क्यों उठाएगी। सोच समझ के निर्णय लिए जाते है, अजय राय का भी सम्मान रहेगा। पार्टी हित में फैसले लिए जाते है इसीलिए अराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया गया।

यह भी पढ़ें- मथुरा की मांट सीट पर राजनीति गरमाई: आठ बार के विधायक कर सकते हैं घर वापसी, BSP ने किया था निष्कासित

यह भी पढ़ें- कौन हैं आराधना मिश्रा ‘मोना’? जिन्हें मिली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की कमान, यूपी चुनाव 2027 के लिए बड़ा दांव