जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामला: आजम खां के करीबी निसार अब्बास नकवी को ईडी ने दोबारा भेजा समन
जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने आजम खां के करीबी निसार अब्बास नकवी को दोबारा समन भेजा है। ...और पढ़ें
-1795020089487_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
ईडी ने आजम खां के करीबी निसार अब्बास नकवी को समन भेजा।
जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ तेज की जा रही है।
आजम खां की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब आजम खां के करीबियों से भी पूछताछ तेज कर दी है। इसी कड़ी में दुबई में रह रहे निसार अब्बास नकवी को दोबारा समन भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
निसार को आजम खां का करीबी बताया जाता है। निसार के परिवार वालों को ईडी ने समन की कापी भेजी है। ईडी उनसे ट्रस्ट और उससे जुड़े लेनदेन के बारे में जानकारी लेना चाहती है।
आजम खां से पूछताछ के बाद अब ईडी ने मामले से जुड़े दूसरे बचे हुए लोगों को भी समन भेजना शुरू किया है। एजेंसी सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर वित्तीय लेनदेन में बयान दर्ज करेगी। सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी कर आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास बनेगा नया इंडस्ट्रियल क्लस्टर, 221.42 करोड़ खर्च करेगी सरकार
इस बीच ईडी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से आजम खां को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की है। बुधवार को शीर्ष अदालत ने जमानत पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया और याचिका पर गुरुवार को सुनवाई तय की है।