विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास बनेगा नया इंडस्ट्रियल क्लस्टर, 221.42 करोड़ खर्च करेगी सरकार

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:04 PM (IST)

कैबिनेट ने बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास नया औद्योगिक क्लस्टर बनाने को मंजूरी दी है, जिस पर राज्य सरकार 221.42 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कैबिनेट ने बाराबंकी औद्योगिक क्लस्टर को 221.42 करोड़ की मंजूरी दी।

  2. क्लस्टर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास उद्योगों को बढ़ावा देगा।

  3. स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नया औद्योगिक क्लस्टर बनाने को कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी। इस पर राज्य सरकार 221.42 करोड़ रुपये खर्च करेगी। केंद्र सरकार इसमें कोई आर्थिक मदद नहीं करेगी।

इस क्लस्टर में उद्योग लगाने के साथ ही सामान रखने और उसकी ढुलाई से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे उद्यमियों को अपना काम शुरू करने में आसानी होगी और क्षेत्र में नए उद्योग लगने का रास्ता खुलेगा।

इसके निर्माण के लिए वैश्विक स्तर पर निविदा निकाली जाएगी और उसी के आधार पर निर्माण करने वाली कंपनी चुनी जाएगी। सरकार का कहना है कि परियोजना का काम तय समय में पूरा कराया जाएगा। इस क्लस्टर के बनने से बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें- अब अभेद्य होगी काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा, केंद्रीय बलों को मुफ्त मिलेगी 44 करोड़ की 4.19 एकड़ जमीन

स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने जिले में ही काम मिलने के अवसर बढ़ेंगे। निर्माण के दौरान और उद्योग शुरू होने के बाद प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।