विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजम खान के CA से ED ने 8 घंटे की पूछताछ, मंगलवार को जौहर यूनिवर्सिटी के दो ट्रस्टियों से भी होगी पड़ताल

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:22 PM (IST)

ईडी ने जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ी मामले में सपा नेता आजम खान के सीए दीपक गोयल से आठ घंटे पूछताछ की।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ईडी ने आजम खान के सीए दीपक गोयल से आठ घंटे पूछताछ की।

  2. सीए ने आजम खान के दबाव में फैसले लेने की बात दोहराई।

  3. जौहर ट्रस्ट के दो ट्रस्टियों से मंगलवार को होगी पड़ताल।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ी की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सपा नेता आजम खान के सीए दीपक गोयल से करीब आठ घंटे पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार, चंदे की रकम, ट्रस्ट के लेनदेन और सरकारी ठेकेदारों से जुड़े निर्माण कार्यों को लेकर उनसे कई सवाल किए गए। पूछताछ में सीए ने कुछ फैसले और लिखापढ़ी आजम खान के दबाव में किए जाने की बात दोहराई। ईडी ने उनसे संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर तलब किया जा सकता है।

ईडी ने रामपुर में दर्ज 26 मुकदमों को आधार बनाकर मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है। अगस्त महीने में जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खां से जुड़े 10 ठिकानों पर हुई छापेमारी में कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए थे।

संदिग्ध लेनदेन की जानकारी भी जांच के दायरे में

सहारनपुर स्थित दीपक गोयल के आवास और कार्यालय से मिले दस्तावेजों में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी भी जांच के दायरे में है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि सरकारी ठेकेदारों की रकम निजी कांट्रेक्टर्स के जरिये ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी से जुड़े निर्माण कार्यों में तो नहीं लगाई गई।

यह भी पढ़ें- लखनऊ की IT सिटी और वरुण विहार स्कीम में अब LDA करेगा भूमि अधिग्रहण, किसानों को सर्किल रेट का चार गुणा मिलेगा पैसे

ईडी ने जौहर ट्रस्ट के दो ट्रस्टियों को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। मंगलवार को उनसे ट्रस्ट को मिले चंदे के स्रोत, दानदाताओं और संबंधित लेनदेन पर सवाल किए जाएंगे। इसी मामले में आजम के करीबी ठेकेदार सालिम से भी एजेंसी ने 25 सितंबर में पूछताछ कर चुकी है। सोमवार को सालिम को दोबारा बुलाया गया था लेकिन सालिम पूछताछ के लिए नहीं पहुंचा है।