विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ की IT सिटी और वरुण विहार स्कीम में अब LDA करेगा भूमि अधिग्रहण, किसानों को सर्किल रेट का चार गुणा मिलेगा पैसे

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:54 PM (IST)

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब आइटी सिटी और वरुण विहार योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण करेगा, जिसमें किसानों को सर्किल रेट का चार गुना तक मुआवजा मिलेगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एलडीए आइटी सिटी और वरुण विहार योजनाओं में भूमि अधिग्रहण करेगा।

  2. किसानों को सर्किल रेट का चार गुना तक मुआवजा मिलेगा।

  3. लैंड पूलिंग के तहत नहीं आने पर भूमि का अधिग्रहण होगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुलतानपुर रोड और किसान पथ के पास प्रस्तावित आइटी सिटी व वरुण विहार योजना में एलडीए अब भूमि का अधिग्रहण करेगा। 3490 एकड़ की आवासीय योजना में से आधी भूमि प्राधिकरण किसानों से लैंड पूलिंग नियम के तहत हासिल कर चुका है।

1000 एकड़ सरकारी विभागों की है जिसका पुनर्ग्रहण होगा। शेष भूमि के लिए यदि किसान लैंड पूलिंग के तहत आगे नहीं आते हैं तो उसका अधिग्रहण किया जाएगा।

आइटी सिटी आवासीय योजना को लैंड पूलिंग नीति के माध्यम से धरातल पर उतारना था, इसमें जमीन देने वाले किसानों को विकसित भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, करीब 1600 एकड़ भूमि आवासीय योजना के लिए मिल चुकी है, वहीं 800 एकड़ भूमि देने के लिए किसान तेजी से आगे नहीं आ रहे।

दावे किए जाएंगे स्वीकार

ऐसे में भूमि का अधिग्रहण होगा और गांव के किसानों को सर्किल रेट का चार गुणा और शहर क्षेत्र में दाेगुणा धनराशि दी जाएगी। ऐसे किसान विकसित भूखंड लेकर बिक्री नहीं कर सकेंगे। सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया, इधर कई किसानों ने लैंड पूलिंग के तहत आवेदन किया है, उनके दावे स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- अमेठी में 3.69 करोड़ से बनेगा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, अब एक ही छत के नीचे होगा अपराधियों का पक्का इलाज

किसानों की सहमति से जमीन लेने के बाद जो बचेगी उसे अधिग्रहीत करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। इसी तरह वरुण विहार आवासीय योजना 1450 एकड़ में प्रस्तावित है। करीब 750 एकड़ लैंड पूलिंग से मिल चुकी है, 100 एकड़ सरकारी भूमि है, शेष भूमि के लिए अधिग्रहण करेंगे।