लखनऊ में 60 करोड़ से बनेगा ईडी का नया हाईटेक दफ्तर, निदेशक राहुल नवीन करेंगे भूमि पूजन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लखनऊ में जल्द ही 60 करोड़ रुपये की लागत से नया कार्यालय भवन मिलेगा। ईडी निदेशक राहुल नवीन आईटी सिटी, चक गंजरिया में डेढ़ एकड़ भूमि पर बनने वाले भवन का भूमि पूजन करेंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
लखनऊ में ईडी का नया कार्यालय भवन बनेगा।
60 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य।
ईडी निदेशक राहुल नवीन करेंगे भूमि पूजन।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ कार्यालय को जल्द नया भवन मिलेगा। आइटी सिटी, चक गंजरिया के पास करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर 60 करोड़ की लागत से कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) इसकी निर्माण एजेंसी होगी। ईडी के निदेशक राहुल नवीन सोमवार सुबह को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ईडी निदेशक रविवार से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। सोमवार को नए कार्यालय भवन के लिए भूमि पूजन करने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उनके दौरे को नए कार्यालय भवन के निर्माण के साथ लखनऊ जोन में चल रही जांचों की समीक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- यूपी के राज्य कर विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी: कैडर पुनर्गठन पर बनी सहमति, क्या-क्या होने जा रहे बदलाव?
ईडी निदेशक लखनऊ जोनल कार्यालय में चल रहे मामलों की प्रगति और जांच की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान लखनऊ जोन के एडिशनल डायरेक्टर राकेश कुमार सुमन समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।