जौहर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों से होगी पूछताछ, सालिम से भी ईडी करेगी सवाल; पांच लोगों को भेजा गया नोटिस
ईडी ने आजम खां से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज कर ...और पढ़ें

जौहर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों से होगी पूछताछ।
HighLights
ईडी जौहर ट्रस्ट, यूनिवर्सिटी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में तेजी ला रही है।
जौहर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों और आजम के करीबी सालिम से पूछताछ होगी।
ईडी का ध्यान वित्तीय लेन-देन और धन के स्रोत पर केंद्रित है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के महासचिव व पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट व जौहर यूनिवर्सिटी की मनी लांड्रिंग जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पड़ताल तेज कर दी है। एजेंसी सोमवार से जौहर यूनिवर्सिटी के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है।
इसी दिन आजम खां के करीबी बताए जा रहे सालिम को भी लखनऊ स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में दोबारा बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। सालिम से 25 सितंबर को भी पूछताछ हो चुकी है।
ईडी की जांच का फोकस ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय लेन-देन के साथ रकम के स्रोत और उसके इस्तेमाल की कड़ी जोड़ने के लिए पांच अन्य को भी नोटिस भेजा है।
ईडी की जांच का फोकस ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय लेन-देन के साथ रकम के स्रोत और उसके इस्तेमाल की कड़ी जोड़ने पर है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों से मिली रकम किस माध्यम से ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी तक पहुंची और उसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया।
जांच में एसएनए फर्म के माध्यम से जौहर यूनिवर्सिटी को करीब 12 से 15 करोड़ रुपये डोनेशन दिए जाने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। ईडी अब ऐसे सभी फर्म के रकम के स्रोत, संबंधित बैंक खातों और ट्रस्ट तक धन पहुंचने की प्रक्रिया की पड़ताल कर रही है।
सालिम से इसी सिलसिले में दस्तावेज और बैंक लेन-देन से जुड़े सवाल किए जा सकते हैं। ईडी सरकारी ठेकेदारों और ट्रस्ट से जुड़ी संस्थाओं के बीच कथित वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।
एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सरकारी परियोजनाओं के ठेके मिलने के बाद संबंधित ठेकेदारों की ओर से ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी से जुड़ी निर्माण, विकास कार्यों और अन्य भुगतानों से जुड़े रिकार्ड भी जांचे जा रहे हैं। संस्थाओं को किसी रूप में धनराशि हस्तांतरित की गई या नहीं।
ईडी ने 19 अगस्त को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में ट्रस्ट व यूनिवर्सिटी से जुड़े 10 ठिकानों पर तलाशी ली थी। सूत्रों के अनुसार, सालिम के बाद जौहर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन, नोएडा के कारोबारी प्रदीप गुर्जर और अनवर से भी पूछताछ हो सकती है। कुलपति से 25 सितंबर को करीब आठ घंटे पूछताछ की जा चुकी है।
