विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशेड़ी ने पिंक बूथ में तोड़फोड़ कर की पुलिस से अभद्रता, आरोपित ने शराब के नशे में किया कांड

Published: Sat, 14 Mar 2026 10:49 PM (IST)

शनिवार शाम बंथरा में एक नशे में धुत व्यक्ति ने पुलिस के पिंक बूथ में तोड़फोड़ की और मौके पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नशे में धुत व्यक्ति ने पिंक बूथ में तोड़फोड़ की।

  2. पुलिसकर्मियों, विशेषकर महिला सिपाही, से अभद्रता की गई।

  3. आरोपित राजा भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गई।

संवाद सूत्र, बंथरा। पुलिस पिंक बूथ में शनिवार शाम नशे में धुत व्यक्ति ने तोड़फोड़ की और पुलिस पहुंचने पर उससे भी जमकर अभद्रता की। पुलिस ने किसी तरह व्यक्ति को काबू किया और उसे पकड़ कर थाने ले गई। थाना इंचार्ज राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपित ने अपना नाम राजा भारती बताया है। बंथरा थाने से करीब आधा किलोमीटर दूर कानपुर रोड किनारे पुलिस का पिंक बूथ है।

बताया गया कि शनिवार की शाम एक कार उसके सामने आकर रूकी और एक व्यक्ति नीचे उतरा। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह व्यक्ति नशे की हालत में था। पहले वह कार के पास टहलता है और फिर पिंक बूथ में रखे कूलर और खिड़की में तोड़फोड़ करने लगता है।

यह दृश्य देख लोग सूचना पुलिस को देते हैं। जिसके बाद थाने से कई पुलिस कर्मी भागकर मौके पर आते हैं जिन्हें देखकर आरोपित उनसे भी भिड़ जाता है। बताया गया कि आरोपित ने पहले एक महिला सिपाही से भी अभद्रता की। नशेड़ी की यह हरकत देखकर मौके पर काफी भीड़ जुट जाती है।

यह भी पढ़ें- ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में घुसी बाइक, व्यापारी की मौत; टांडा-बांदा हाईवे पर हुआ हादसा

पुलिस कर्मियों के काफी प्रयास के बाद व्यक्ति काबू में आता है जिसे पुलिस पकड़कर थाने ले जाती है। पुलिस पूछताछ में आरोपित अपना नाम राजा भारती बताया है। फिलहाल पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।