दीवाली पर घर लौटने की होड़, लखनऊ के बस अड्डों पर उमड़ी भीड़; पांच रूटों पर उतारी गईं ई-बसें
दीवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ से 900 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इन ...और पढ़ें
-1794020755030_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
दीवाली पर लखनऊ से 900 अतिरिक्त बसें सड़क पर उतरीं।
दिल्ली, मुंबई से आए यात्रियों को विभिन्न जिलों में भेजा गया।
लखनऊ में एक लाख से अधिक टिकटों की बिक्री दर्ज हुई।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीवाली पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने लखनऊ से 900 बसों का बेड़ा सड़क पर उतारा। बसों का संचालन राजधानी से विभिन्न शहरों के बीच लगातार चल रहा है। शुक्रवार को लखनऊ के तीनों बस अड्डों से 18 शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई। इन बसों की सुविधा उन अधिकांश यात्रियों को मिली जो दिल्ली, मुंबई, पंजाब आदि महानगरों से ट्रेन के जरिए लखनऊ पहुंचे थे। उन्हें बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, रूपईडीहा, डुमरियागंज, बस्ती, आजमगढ़ आदि जिलों के लिए रवाना किया गया।
दीपोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को लखनऊ क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री मशीन में दर्ज की गई। अतिरिक्त बसों की सेवाएं 17 नवंबर तक यात्रियों को मिलेंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जहां यात्री बसों की ताजा स्थिति पता करके सफर को और आसान बना सकते है। शुक्रवार को लखनऊ से सबसे ज्यादा यात्री गोरखपुर और सुलतानपुर के लिए रवाना किए गए।
बस स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो ईवी बसें रूट पर भेजी गई। इनमें आलमबाग बस टर्मिनल से प्रयागराज, अयोध्या, बनारस, कानपुर और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को ईवी से भेजा गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों से चारबाग रेलवे स्टेशन उतरने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों की सुविधा आलमबाग बस टर्मिनल पर मिलेगी।
क्योंकि चारबाग बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर निर्माणधीन है। इसलिए चारबाग बस अड्डे से चलने वाली बसों को आलमबाग में शिफ्ट कर दिया गया। इस वजह से आलमबाग में बसों का बेड़ा ज्यादा होने पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था खास तौर पर की गई।
बसों की जानकारी के लिए मिलाएं फोन
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताता, परिवहन निगम की बसों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001802877 पर या 8726005891 पर फोन करके बसों की ताजा स्थिति पता कर सकते है। यात्री बसों में सफर के दौरान बस चालक या परिचालक की ओर से कोई अभद्रता की जाती है तो उनकी शिकायत कर सकते है। इसके लिए यात्री को बस नंबर और डिपो का नाम बताना होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।