विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़-बरौनी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू, देखें रूट और टाइमिंग

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:56 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ त्योहार के लिए चंडीगढ़-बरौनी और लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. चंडीगढ़-बरौनी और लखनऊ-LTT के लिए विशेष ट्रेनें संचालित।

  2. दीपावली और छठ त्योहार के लिए यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा।

  3. ऑनलाइन टिकट बुकिंग में यात्रियों को हो रही परेशानी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली व छठ त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ट्रेन संख्या 04538/04537 चंडीगढ़–बरौनी–चंडीगढ़ आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन एक-एक फेरे के लिए कर रहा है। इस विशेष ट्रेन में 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित, स्लीपर कोच शामिल हैं।

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया ट्रेन संख्या 04538 चंडीगढ़–बरौनी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 10 नवंबर को चंडीगढ़ से रात्रि 22:00 बजे चल रही है। यह ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर , मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ स्टेशन पर 11:30 बजे आगमन व 11:40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके बाद यह ट्रेन रायबरेली जंक्शन (आगमन 13:13/ प्रस्थान 13:15), मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन (आगमन 14:35 बजे, प्रस्थान 14:40 बजे), वाराणसी(आगमन 17:20 बजे, प्रस्थान 17:30 बजे), गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर होते हुए 12 नवंबर को प्रातः 03:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04537 बरौनी–चंडीगढ़ आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 12 नवंबर को बरौनी से प्रातः 06:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी (आगमन 17:35 बजे, प्रस्थान 17:40 बजे), मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन (आगमन 20:00 बजे, प्रस्थान 20:05 बजे), रायबरेली जंक्शन (आगमन 21:58 बजे, प्रस्थान 22:00 बजे) होते हुए लखनऊ स्टेशन पर अगले दिन रात्रि 00:15 बजे आगमन व 00:25 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके बाद यह ट्रेन बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी एवं अंबाला कैंट होते हुए 13 नवंबर को दोपहर 13:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इसी तरह रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 04258 लखनऊ–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) एकतरफा आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 10 नवंबर को किया गया है, यह विशेष ट्रेन लखनऊ स्टेशन से रात्रि 21:45 बजे चलकर करके उन्नाव जंक्शन (22:53/22:55 बजे), कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण व ठाणे पर रुकते हुए अगले दिन प्रातः 03:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित कोच, शयनयान कोच, सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी

त्योहार सीजन में रेलवे का ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। आईआरसीटीसी और रेल वन-रेल कनेक्ट एप के जरिए टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे यात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं। टिकट बुकिंग के दौरान स्क्रीन पर अनेबल टु प्रोसेस रिक्वेस्ट का मैसेज दिखाई दे रहा, जिससे यात्री परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- अब प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगा जनरल टिकट, अलीगढ़ समेत चार स्टेशनों पर शुरू होगी नई सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।