विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ पर चंडीगढ़ और रानी कमलापति स्टेशन के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:10 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के लिए चंडीगढ़ और रानी कमलापति से स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दीपावली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

  2. चंडीगढ़-पटना और रानी कमलापति-गोरखपुर रूट पर ट्रेनें।

  3. वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए चंडीगढ़ और रानी कमलापति के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी।

ट्रेन 04510 चंडीगढ़–पटना स्पेशल छह नवंबर को चंडीगढ़ से रात 10 :00 बजे चलकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर एवं हरदोई होते हुए आलमनगर स्टेशन से अगले दिन सुबह 10:40 बजे और उतरेटिया से 11:10 बजे होते हुए सुलतानपुर के रास्ते रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 04509 स्पेशल पटना से सात नवंबर को रात 11:15 बजे चलकर उतरेटिया से अगले दिन सुबह 8:58 बजे, आलमनगर से 9:30 बजे होते हुए चंडीगढ़ रात 9:40 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 01663 स्पेशल रानी कमलापति से सात नवंबर को शाम 6:45 बजे चलकर विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर होते हुए लखनऊ अगले दिन सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी।

यहां से रवाना होकर ट्रेन बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती होते हुए दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01664 स्पेशल गोरखपुर से नौ नवंबर को सुबह 07:50 बजे चलकर लखनऊ से दोपहर 1:05 बजे होते हुए 1:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर्व पर रेलवे की सौगात, पंजाब से बिहार के लिए चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।