उत्तर प्रदेश में धनतेरस तक सोना लंबी उड़ान भरने को तैयार, पिछले रिकॉर्ड टूटना तय
धनतेरस पर सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की उम्मीद है। सराफा कारोबारियों ने ...और पढ़ें

धनतेरस की प्री बुकिंग भी बाजारों में हुई शुरू, छह नवंबर को धनतेरस। जागरण
HighLights
धनतेरस पर सोने की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की उम्मीद।
कीमतें बढ़ने के बावजूद ग्राहकों में भारी उत्साह।
सराफा कारोबारियों ने धनतेरस के लिए प्री-बुकिंग शुरू की।
अंशू दीक्षित, लखनऊ। बढ़ती कीमतों के बाद भी सोना इस बार धनतेरस में सभी रिकार्ड तोड़ने को बेताब है। यह स्थिति तब है जब सोने के दामों में वर्ष 2025 की तुलना में इक्कीस हजार प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी है और चांदी में साठ हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी है। इसके बाद भी पीली धातु की चमक कम होने का नाम नहीं ले रही है।
सराफा कारोबारियों ने छह नवंबर को होने वाली धनतेरस की प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है। कोई सोने की पचास प्रतिशत धनराशि लेकर धनतेरस की बुकिंग कर रहा है तो कोई 75 प्रतिशत धनराशि लेकर।
खासबात है कि हर बार की तरह इस बार भी निश्चित उपहार भी ग्राहकों को दिए जाएंगे। उधर दो व चार पहिया वाहनों की बुकिंग धनतेरस, दीपावली वाले दिन के लिए अभी से शुरू हो गई है, इलेक्ट्रानिक वाहनों की डिमांड बीस प्रतिशत ज्यादा है, पिछले साल की तुलना में।
चौक सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन के मुताबिक सोने के दाम कम नहीं होने वाले हैं, ग्राहकों के मन में अगर यह बात है कि दीपावली तक सोने के दाम घटेंगे, तब बुकिंग कराएंगे तो यह गलत है। क्योंकि सोने व चांदी दोनों धातुओं की डिमांड एक दम से बाजार में बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम, कल लखनऊ समेत कई जिलों में हो सकती है छिटपुट बारिश
वहीं इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी कहते हैं कि सोने के दाम वर्ष 2025 में 1,32,400 रुपये प्रति दस ग्राम थे, 14 अक्टूबर 2026 को दाम 1,53,000 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसी तरह चांदी वर्ष 2025 में 1,71000 रुपये प्रतिकिलो थी, जो 14 अक्टूबर को 2,30000 रुपये प्रतिकिलोग्राम पहुंच गई है।
रस्तोगी के मुताबिक आने वाले चंद सालों में दो करोड़ रुपये प्रतिकिलोग्राम तक जाने वाला है। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन कहते हैं कि वर्ष 2025 में 42 किलोग्राम सोना 55 करोड़ 61 लाख का बिका था और चांदी 850 किलोग्राम बिकी थी, जिसकी कीमत 14 कराेड़ 54 लाख रुपये थी। इस बार भी छोटा व बड़ा निवेशक सोने व चांदी की खरीदारी के लिए उत्साहित है।
