विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में छाए घने बादल, दो दिन भारी बारिश की संभावना

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 11:13 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में काले घने बादल छा गए हैं। मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इससे अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में छाए घने बादल, दो दिन भारी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में छाए घने बादल, दो दिन भारी बारिश की संभावना

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में काले घने बादल छा गए हैं।मौसम सुहावना हो गया है। मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इससे अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। घने बादलों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़कर मध्य क्षेत्र में डेरा डाला दिया है। पश्चिंम और बुंदेलखंड में बदली छाई है। इसी वजह से बुधवार व गुरुवार को मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है। आज सुबह से यूपी के ज्यादातर जिलों में घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद से कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू है। हालांकि कुछ स्थानों पर शाम तक बारिश का इंतजार करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: एसिड अटैकः उत्तर प्रदेश की राजधानी में बेखौफ रहते अपराधी

गांव खुश शहर परेशान

मानसून अब दिनों दिन रंग दिखाने लगा है। इससे होने वाली बारिश से किसानों का काम तेजी से शुरू हो गया है लेकिन शहरी लोग समस्याओं से घिरने लगे हैं। बारिश होने से मौसम सुहाना हो रहा है तो शहर में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। सड़कों में उफनाता गंदा पानी, मैदान में भरे गंदे पानी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। नालों की सफाई न होने से गंदे पानी के शहर से बाहर ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति व्यवस्था लगड़खड़ाने लगी है।

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार की नाकामी छिपाने को हमारा सिर चाहिए : आजम

भारी बारिश की संभावना 

गौरतलब है कि गत दो-तीन दिनों से घने बादल छाए हैं। कहीं कहीं बारिश भी हो रही है। सोमवार को अच्छी बरसात हुई थी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार घने मानसूनी बादल डेरा डाले हैं। इसीलिए पांच व छह जुलाई को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। घने बादलों के छाने व बारिश से आज तापमान काफी कम रहा। बादल छाने व बारिश होने से वातावरण में नमी की मात्रा भी अच्छी खासी रही। 

तापमान काफी नीचे

पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश होने पर मौसम खुशनुमा हो गया। शाम पांच बजे तक इलाहाबाद में  27.2 मिली मीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वांचल में रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी है। पारा में भी नीचे गिरावट दर्ज की गई। अमूमन सभी जिलों में अधिकतम पारा 33 डिग्री से कम रहा। सोमवार देर रात बारिश से मऊ में मकान गिर गया। नदियों में जलस्तर बढऩे लगा। सरयू के बाद गंगा का जलस्तर बढऩे लगा। बलिया में गंगा प्रतिघंटा आधा सेमी गति से बढ़ रही हैं। सरयू के रुख से तटीय इलाकों में लोगों में घबराहट की स्थिति बनी हुई है। वहीं बारिश के चलते किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर सहारनपुर, बिजनौर समेत विभिन्न जिलों में बारिश हुई। मुरादाबाद महानगर में सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच बारिश का सिलसिला दिनभर चला। सम्भल में बादल छाए रहे। चन्दौसी, अमरोहा, रामपुर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। उमस से लोगों को दिक्कत हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।