विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपालवी से पहले यूपी के यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, होंगे 20 कोच

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:02 PM (IST)

उत्तर रेलवे त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-वाराणसी के बीच एक आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चला रहा ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी विशेष त्योहार एक्सप्रेस ट्रेन।

  2. यह ट्रेन लखनऊ, अयोध्या कैंट होकर यात्रियों को सुविधा देगी।

  3. विशेष ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित कोच उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या और लोगों को सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे शनिवार को दिल्ली-वाराणसी के बीच आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कर रहा है। यह ट्रेन लखनऊ होकर आवागमन करेगी।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया, ट्रेन संख्या 04032 दिल्ली-वाराणसी विशेष एक्सप्रेस शनिवार को और वापसी में 18 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 04031 एक-एक फेरे के लिए संचालित होगी।

दिल्ली से रात्रि 21:10 बजे चलकर नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर व हरदोई होते हुए लखनऊ स्टेशन पर सुबह 06:30 बजे आगमन व 06:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन अयोध्या कैंट स्टेशन पर प्रातः 09:40 बजे आगमन व 09:45 बजे प्रस्थान कर जौनपुर जंक्शन पर दोपहर 13:10 बजे आगमन व 13:12 बजे प्रस्थान करके दोपहर 15:00 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।

क्या रहेगी ट्रेनों की स्थिति?

वापसी में 18 अक्टूबर को वाराणसी जंक्शन से रात्रि 20:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन जौनपुर जंक्शन पर रात्रि 21:18 बजे आगमन एवं 21:20 बजे प्रस्थान करेगी। अयोध्या कैंट स्टेशन पर रात्रि 23:40 बजे आगमन व 23:45 बजे प्रस्थान कर लखनऊ स्टेशन पर अगले दिन रात्रि 02:10 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में होमगार्ड भर्ती की मेडिकल जांच में पैसे लेने का आरोप, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार

02:20 बजे चलकर हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद व नई दिल्ली होते हुए प्रातः 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। विशेष ट्रेन में सामान्य, स्लीपर व वातानुकूलित सहित कुल 20 कोच होंगे।