Move to Jagran APP

राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2021 का आज से श्रीगणेश, एक साथ लाखों दीये रचेंगे नया विश्व कीर्तिमान

Deepotsav 2021 अयोध्या में एक नवंबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। इसके लिए यूपी के सभी 75 जिलों के डीएम को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि राज्य के 90 हजार से अधिक गांवों में से प्रत्येक से पांच मिट्टी के दीपक समय पर अयोध्या पहुंचें।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 08:52 AM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 01:06 PM (IST)
अयोध्या में एक नवंबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या में इस बार दीपावली के दीपोत्सव को पहले से और भी ज्यादा भव्य और वैश्विक पटल पर अविस्मरणीय बनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में दीपोत्सव 2021 मनाने का आयोजन किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा खास अयोध्या में मनाए जाने वाला पांच दिवसीय दीपोत्सव 2021 है। सम्पूर्ण अयोध्या में 12 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसमें राम की पैडी पर नौ लाख दीप जलाकर कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। वहीं अयोध्या नगर क्षेत्र में तीन लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अयोध्या के तट रामायण की गाथा को भी अमर बनाया जाएगा। साथ ही लेजर लाइट में भव्य रामायण का हेरिटेज लुक में शो दिखाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव को विश्व स्तर पर यादगार बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

loksabha election banner

तीन नवंबर को दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के हर गांव से पांच मिट्टी के दीपक अयोध्या को रोशन करने में मदद करेंगे। एक नवंबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्य आयोजन तीन नवंबर को होगा। इस दिन मां सरयू का नौ लाख दीपों से श्रृंगार किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के संबंधित जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि राज्य के 90 हजार से अधिक गांवों में से प्रत्येक से पांच मिट्टी के दीपक समय पर अयोध्या पहुंचें।

इस साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अयोध्या में दीपोत्सव पर 12 लाख दीये (मिट्टी के दीपक) जलाए जाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पीएम और सीएम की आवास योजनाओं के अनुमानित नौ लाख लाभार्थी अपने घर के बाहर एक-एक दीया जलायेंगे। इस दीपोत्सव में कम से कम नौ लाख दीये जलाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग कम से कम 12 लाख मिट्टी के दीये जलाने की योजना बना रहा है ताकि 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले आखिरी दीपोत्सव के दौरान एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जा सके।

2017 के बाद से योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में दीपोत्सव समारोह आयोजित कर रही है, जिसकी शुरुआत उद्घाटन 51 हजार दीयों से वर्ष 2019 में 4,04,226 मिट्टी के दीयों, वर्ष 2020 में 6,06,569 मिट्टी के दीयों तक होकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई है। पर्यटन विभाग की ओर मिली जानकारी के अनुसार दीपोत्सव समारोह के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में पांच मिट्टी के दीपक देने का निर्णय में लखनऊ में आयोजित एक बैठक में राज्य स्तर पर लिया गया है। इस पहल के लिए जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है जो राज्य के सभी गांवों और जिलों को अयोध्या में समारोह का बनेंगे। जिला पर्यटन विभाग के अधिकारी, डीएम की देखरेख में, राज्य भर के निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्रामीण कुम्हारों से संपर्क करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये 4.5 लाख से अधिक दीये मिल सकें। गांवों में प्रयागराज जिले के लगभग 2800, प्रतापगढ़ जिले के 2000 से अधिक, कौशांबी के 800 से अधिक और फतेहपुर जिले के 1300 से अधिक गांव शामिल हैं।

राम की पैड़ी पर रामायण का ऐतिहासिक लेजर शो : अयोध्या के घाट पर हेरिटेज व रामायण का लेजर शो से इस साल अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव समारोह के पांचवें संस्करण का मुख्य आकर्षण है। एक नवंबर से राम की पैड़ी में पांच दिवसीय समारोह को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। घाट एक राजसी स्थल में बदलेगा जिसमें रामायण का एक लेजर शो दिखाया जाएगा। इसे पूरी तरह से हेरिटेज लुक दिया जा रहा है और इसे रामायण की विभिन्न विशेषताओं के साथ चित्रित किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने मोजाटो नामक एक कंपनी को अनुबंधित किया है।

दीवारों पर रामकथा हो रही जीवंत : दीपोत्सव समारोह के लिए सरयू घाट और राम कथा पार्क को भी नया रूप दिया जा रहा है। फ्रांसीसी कलाकार चिफुमी इन स्थानों के पास की दीवारों पर रामकथा को फिर से जीवंत कर रहे हैं। इस साल राज्य सरकार अयोध्या में दीपोत्सव का अंतिम संस्करण भव्य पैमाने पर चाहती है। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी जी ने कहा कि ये दीपोत्सव वैश्विक पटल पर भगवान राम की अयोध्या को और अधिक विख्यात कर देगा। इस त्योहार के मौके पर शहर को पर्यटकों के लिए सुरक्षित रखने से लेकर हर तरह की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन के लिए अयोध्या प्रशासन पूरी तरह से चौकसी बरत रहा है।

बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड : अयोध्या में तीन नवंबर को कुल 12 लाख दीये रोशन किये जाएंगे। पर्यटन विभाग राम की पैड़ी पर नौ लाख दीये एक साथ जलाकर गिनीज वर्ल्ड बनाया जाएगा। वहीं अयोध्या नगर में तीन लाख दीए जलाए जाएंगे। इस आयोजन को जज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम अयोध्या में होगी। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीया को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। इसके लिए आयोजकों ने प्रत्येक मिट्टी के दीए के लिए 40 मिलीलीटर (एमएल) तेल का उपयोग करने का निर्णय लिया है।

रामकी पैड़ी पर अब सजाए जाएंगे दस लाख दो हजार दीपक : रामकी पैड़ी पर अब दस लाख दो हजार दीपकों को जलाने की तैयारी है। इसके लिए दो कैनाल पर भी दीपक सजाए जाएंगे। हर घाट पर दीपकों की संख्या में पांच-पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह प्रयास भी किया जाएगा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड  रिकार्ड में नौ लाख दीपक अंकित हों। अभी तक 32 घाटों पर सात लाख 51 हजार दीपक जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य रखा गया था। वहीं दीपोत्सव का उल्लास अब रामनगरी में दिखने लगा है। रामकी पैड़ी दुल्हन की भांति नजर आ रही है। लेजर शो और लाइटिंग से रामकी पैड़ी देखते ही बन रही है। रविवार को दीपोत्सव की तैयारियों का शंखनाद किया गया। रविवार की शाम को बड़ी संख्या में लोग पैड़ी पर पहुंचे और लाइटिंग आदि का आनंद उठाया। शहर के बाकी हिस्सों को भी दीपावली के लिए सजाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.