विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 10 दिसंबर से रैलियों की शुरुआत करेगी कांग्रेस, सिद्धार्थनगर या सहारनपुर से होगा आगाज

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:00 AM (IST)

कांग्रेस 10 दिसंबर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रैलियां शुरू करेगी, जिसकी शुरुआत सिद्धार्थनगर या सहारनपुर से होगी।

राहुल गांधी

राहुल गांधी

HighLights

  1. कांग्रेस 10 दिसंबर से यूपी चुनाव रैलियां शुरू करेगी।

  2. रैलियों की शुरुआत सिद्धार्थनगर या सहारनपुर से होगी।

  3. कांग्रेस ने सीट बंटवारे की प्रसारित सूची को नकारा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लिए कांग्रेस 10 दिसंबर से चुनावी रैलियों की शुरुआत करेगी। चुनाव प्रचार अभियान को लेकर होने वाली रैलियों की शुरुआत सिद्धार्थनगर या सहारनपुर से की जाएगी।

पार्टी फिलहाल इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है। वहीं सपा के साथ गठबंधन में सीट बंटवारे पर सोमवार को सीटों की एक सूची प्रसारित होने पर चर्चाएं शुरू हो गईं। कांग्रेस ने इस प्रसारित सूची को गलत बताया है।

प्रदेश में चुनावी अभियान को लेकर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ वंचित समाज व बौद्ध मतदाताओं के मद्देनजर सिद्धार्थनगर से रैलियों का आगाज करने के पक्ष में हैं, लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद अपने क्षेत्र सहारनपुर में पहली रैली आयोजित करना चाहते हैं। इससे पहले चुनाव प्रचार समिति और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

साथ ही 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश मुख्यालय में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सोमवार को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में हुई बैठक में प्रदेश के नेताओं को चुनाव प्रचार समिति व प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए नेताओं के नाम भेजने को कहा गया है।

वहीं सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर 181 सीटों की एक सूची प्रसारित हुई, जिसे कांग्रेस द्वारा मांगी गई सीटों की सूची बताया गया। इस सूची में प्रदेश की आरक्षित 86 सीटों में से 45 सीटों और मुस्लिम बहुल 38 सीटों सहित सामान्य श्रेणी की 135 सीटों के नाम दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

गौर करने की बात यह है कि इनमें से 18 सीटें ऐसी हैं जहां पिछले चुनाव में सपा जीती थी। हालांकि, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जो सूची सार्वजनिक हुई है वह सही नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।