कांग्रेस ने यूपी के 6 दिग्गज नेताओं को सौंपी राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी, किसे किस राज्य की मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों का सह प्रभारी बनाया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो। फेसबुक
HighLights
कांग्रेस ने छह यूपी नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया।
इन्हें पंजाब, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी मिली।
ये नेता संबंधित राज्यों में सह प्रभारी भी होंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें अयोध्या निवासी राजकुमार मौर्य पंजाब, रायबरेली निवासी सुशील पासी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, नोएडा ओमवीर यादव को मध्य प्रदेश, मेरठ निवासी अवनीश काजला को झारखंड, गाजीपुर निवासी राहुल राजभर को हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ तथा गोरखपुर निवासी विश्वविजय सिंह को राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह सभी संबंधित प्रदेशों में सह प्रभारी के रूप में भी काम करेंगे। इससे पहले पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुनाल चौधरी, जगदीश चंद्र, अब्दुल हन्नान व संजीव आर्या की तैनाती सचिव के रूप में कर चुकी है।