विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी का बड़ा तोहफा: 357 एक्सरे-टेक्नीशियन समेत 818 युवाओं को सैंपेंगे जॉइनिंग लेटर

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:01 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लोक भवन में 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसमें आयुष विभाग के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।

  2. आयुष विभाग में सर्वाधिक 404 नियुक्तियां विभिन्न पदों पर होंगी।

  3. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा में 357 एक्सरे-टेक्नीशियन नियुक्त होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के 818 चयनित अभ्यर्थियों को शनिवार को नियुक्ति पत्र मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में विभिन्न विभागों के चयनित 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे, जबकि 797 अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग नियुक्ति पत्र देंगे। कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता, उद्योग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं व आयुष विभाग के चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सबसे अधिक 404 नियुक्तियां आयुष विभाग में विभिन्न पदों पर होंगी। इनमें 361 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, चार होम्योपैथिक प्रोफेसर, पांच आयुर्वेद प्रोफेसर, 22 आयुर्वेद रीडर, एक यूनानी प्रोफेसर, एक यूनानी रीडर और 10 यूनानी लेक्चरर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा

वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में 357 एक्सरे-टेक्नीशियन नियुक्त किए जाएंगे। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में विभिन्न ट्रेडों के 48 अनुदेशकों का चयन हुआ है। इनमें मैकेनिक (ट्रैक्टर) के छह, पेंटर (सामान्य) के चार, सर्वेयर का एक, मैकेनिकल मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स का एक, लेदर गुड्स मेकर का एक, वायरमैन के चार और प्लंबर के 31 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

इन नियुक्तियों से प्रशिक्षण संस्थानों में तकनीकी ट्रेडों की पढ़ाई और युवाओं को व्यावहारिक मार्गदर्शन देने के लिए प्रशिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी।उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, कानपुर के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के नौ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र मिलेगा।