विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:18 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भाजपा के आठों प्रत्याशियों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। 

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

  2. राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठों उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।

  3. पंकज चौधरी, केशव मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 2.04.04 PM

नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान, श्रुति गंगवार ने विधान भवन में नामांकन दिया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp_Image_2026-10-06_at_2.04.07_PM_optimized_400

पर्चा दाखिला के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, डॉ. संजय निषाद, कपिलदेव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी, बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी की 755 पंचायतों को ग्राम सौर योजना के मानकों में दी जाएगी छूट, योगी सरकार का फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।