प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने व्यक्त किया गहरा शोक, कहा- 'कला जगत की अपूरणीय क्षति'
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और 'पद्म श्री' नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में गोवा में निधन हो ...और पढ़ें

बाएं से सीएम योगी व नाना पाटेकर। जागरण
HighLights
नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में गोवा में निधन हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
सीएम योगी ने इसे कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और 'पद्म श्री' से सम्मानित नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गोवा स्थित अपने आवास पर हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से देशभर और फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा, "पद्म श्री नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण और जीवंत अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया।"
यह भी पढ़ें- Nana Patekar: जब नाना पाटेकर ने की थी सीएम योगी और यूपी पुलिस की तारीफ, इस बात से हुए थे बेहद खुश
सीएम योगी ने अभिनेता के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सामाजिक सरोकारों से हमेशा समाज के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों तथा उनके लाखों प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
