विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, भैया दूज पर अभ्यर्थियों के चेहरे पर लौटी सालों की मेहनत की चमक

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:16 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज के अवसर पर 16,360 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिससे वर्षों की मेहनत सफल हुई।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने 16,360 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।

  2. भैया दूज पर मिली नौकरी से त्योहार और खास बना।

  3. अभ्यर्थियों ने वर्षों की मेहनत और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की सराहना की।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी नौकरी के लिए किसी ने तीन वर्ष तक तैयारी की तो किसी ने पांच वर्ष तक लगातार मेहनत की। बुधवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिला तो उनकी आंखों में खुशी और चेहरे पर कामयाबी की चमक थी।

भैया दूज के दिन नियुक्ति पत्र ने अभ्यर्थियों के लिए इस त्योहार को और खास बना दिया। सीतापुर के विवेक सिंह, गोरखपुर की अंकिता सिंह और पीलीभीत के धीरज कुमार के लिए यह सिर्फ नौकरी मिलने का मौका नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत सफल होने का दिन था।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र पाए सीतापुर के विवेक सिंह ने बताया कि तीन साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। मेहनत रंग लाई और चयन प्रक्रिया में कहीं किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई। गोरखपुर की अंकिता सिंह की तीन साल की तैयारी के बाद उनका सपना पूरा हुआ।

यह भी पढ़ें- मलिहाबाद आम मंडी को मिलेगी नई रफ्तार: 1008 मीटर लंबे ROB का काम तेज, 126.77 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

पीलीभीत के धीरज कुमार ने पांच वर्ष तक इंतजार किया। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में आवेदन फार्म भरने के अलावा उन्हें कहीं कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ा। वहीं, आगरा की आशिया बानो पहले से ही राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। अब कनिष्ठ सहायक के पद पर भी उनका चयन हुआ है। पहले से सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने एक और चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की।नियुक्ति पत्र वितरण विवरण

मुख्यमंत्री द्वारा वितरित नियुक्ति पत्र विवरण

क्र. सं. दिनांक विभाग / पद नियुक्ति पत्रों की संख्या
1 25 अगस्त कृषि विभाग 3,500
2 19 सितंबर स्वास्थ्य विभाग 818
3 20 सितंबर पुलिस विभाग 912
4 22 सितंबर शिक्षा विभाग 3,568
5 28 सितंबर पंचायती राज विभाग 1,375
6 08 अक्टूबर पुलिस विभाग (खिलाड़ी कोटा) 470
7 05 नवंबर फोरेंसिक वैज्ञानिक 28
8 06 नवंबर पुलिस विभाग (उपनिरीक्षक) 4,543
9 11 नवंबर राजस्व विभाग (कनिष्ठ सहायक) 1,146
कुल योग 16,360

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।