विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिजिटल पुस्तकालय से सशक्त होंगे ग्रामीण युवा, CM योगी ने दिया आधुनिक शिक्षा पर जोर

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:56 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डिजिटल पुस्तकालयों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का नया द्वार खुला है, जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएम योगी ने डिजिटल पुस्तकालयों से ग्रामीण शिक्षा में बदलाव पर जोर दिया।

  2. बहराइच के खसहा मोहम्मदपुर में डिजिटल पुस्तकालय का उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

  3. दूसरे चरण में 11,350 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय स्थापित करने की तैयारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में आए बदलावों पर लिखा है कि अब शहर की दूरी ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकती है। गांवों तक डिजिटल पुस्तकालय पहुंचने से ज्ञान का डिजिटल द्वार खुला है। संसाधन करीब आए तो ग्रामीण युवाओं के सपनों की राह भी आसान हुई है। वर्ष 2017 से पहले गांव के किसी बच्चे को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी होती थी तो उसे किताबें व अन्य संसाधनों के लिए शहर की ओर देखना पड़ता था।

सोमवार को ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बहराइच के तेजवापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत खसहा मोहम्मदपुर के पंचायत सचिवालय में स्थापित डिजिटल पुस्तकालय का उदाहरण देते हुए लिखा है कि यहां पर किताबें और कंप्यूटर परंपरागत और आधुनिक अध्ययन को एक छत के नीचे जोड़ रही हैं।

दूसरी तरफ पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर दूसरे चरण में शामिल 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना का कार्य शुरू कराने के मुद्दे पर मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पहले चरण में भी 11,350 पंचायतों में पुस्तकालयों की स्थापना का कार्य चल रहा है, 2000 से अधिक पुस्तकालयों की स्थापना कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर विकसित होगी अंतरराष्ट्रीय व्यापार नगरी, देश-विदेश के खरीदारों तक पहुंचेगे स्थानीय उत्पाद