यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चार दिन के बाद आज लखनऊ आएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक के बाद गोरखपुर गए थे। बुधवार को वहां गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने हवन कर अष्टमी निशा पूजन किया।

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में चार दिन के प्रवास के बाद आज राजधानी लखनऊ लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में गोरखपुर में नवरात्र के साथ विजयादशमी पर्व मनाने गए थे।
मुख्यमंत्री इस दौरान वहां पर कई धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। लगातार अवकाश और मुख्यमंत्री के न होने से यहां सत्ता के गलियारे में सन्नाटा है लेकिन, उनकी वापसी के बाद चहल-पहल बढऩे की उम्मीद है। हालांकि अभी सोमवार तक गांधी जयंती का अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक के बाद गोरखपुर गए थे। बुधवार को वहां गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने हवन कर अष्टमी निशा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा निभाई और सरकारी कामों से इतर पूरी तरह आध्यात्मिक रहे। कल भी विजयादशमी की पूजा में मुख्यमंत्री ने मंदिर की परंपरा का निर्वाह किया।
यह भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज की सियासी नर्सरी से निकल राज्यपाल बने सत्यपाल मलिक
शोभा यात्रा से लेकर भगवान राम के राजतिलक की अपनी परंपरागत भूमिका निभाई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए गोरक्षपीठ का व्यापक महत्व है। कल मुख्यमंत्री आवास से जानकारी मिली कि वह आज लखनऊ में लौटेंगे। अभी अधिकृत कार्यक्रम जारी नहींं किया गया है। मुख्यमंत्री वहां से लौटने के बाद लंबित कार्यों को निपटाएंगे।
यह भी पढ़ें: डीजीपी के लिए चुनौती भरे होंगे सेवा विस्तार के तीन माह
इस बार शुक्रवार को महानवमी, शनिवार को दशहरा व विजयादशमी, फिर रविवार को मोहर्रम और सोमवार को गांधी जयंती की वजह से राजपत्रित अवकाश घोषित है। इसी वजह से अधिकारियों ने अपने निजी कार्यक्रम बना लिए। ज्यादातर मंत्री लगातार त्योहार की वजह से अपने-अपने क्षेत्र में चले गए हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी के बुग्गी खींचने का शामली प्रशासन ने लिया संज्ञान, मिली मदद
अयोध्या की दीपावली को लेकर भाजपा भी कर रही तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर को छोटी दीपावली पर अयोध्या में रहेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी में सरकारी मशीनरी जुटी है। उधर, कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए भाजपा ने भी तैयारी शुरू की है। भाजपा दीपावली पर नगरीय क्षेत्रों खासतौर पर वार्डों में भव्य आयोजन की तैयारी में जुटी है।
