CM योगी ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की दी शुभकामनाएं, अधिकारियों को मंदिरों को स्वच्छ रखने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता व सुविधाओं के निर्देश दिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ
HighLights
सीएम योगी ने शारदीय नवरात्र पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।
मंदिरों में स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिरों में सुगम दर्शन, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे मंदिर परिसरों व आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और इस पर्व को श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्द के साथ मनाएं।
केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी शुभकामनाएं
मां भगवती की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा है कि मां भगवती की कृपा से प्रदेश में सामाजिक समरसता, सद्भाव व लोक कल्याण की भावना और सुदृढ़ हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति व समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवरात्र पर प्रदेशवासियों को दिए गए शुभकामना संदेश में कहा है कि आस्था और विश्वास का यह पर्व हर किसी के जीवन में ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।
यह भी पढ़ें- बुजुर्गों-निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
