विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:29 PM (IST)

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लखनऊ दौरे पर आगमन के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

HighLights

  1. कर्मयोगी मुख्यमंत्री ने मां के निधन की सूचना पर भी गोरखपुर पूरा किया सरकारी कार्यक्रम

  2. वर्ष 2020 में पिता के निधन की सूचना पर भी लखनऊ में कर रहे थे बैठक

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लखनऊ का रुख किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में लखनऊ पहुंचने पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री शाम को पांच पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे। पीएम मोदी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे।

कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में उनके पैतृक गांव पंचूर में दिन में 11 बजे निधन हो गया था। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मभूमि गोरखपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर के लिए गोरखनाथ मंदिर गए और फिर वहां कुछ देर एकांत में रहने के बाद लखनऊ होकर उत्तराखंड गये।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट में अपनी मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया। यहां उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और अन्य नेता मौजूद रहे।

मां के अंतिम संस्कार के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर काम पर लौट आए। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लखनऊ दौरे पर आगमन के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित

यह भी पढ़ें- लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 से रात 10 बजे तक शहीद पथ पर जाने से बचें, बहुत जरूरी हो तो ही निकलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।