विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में विकसित होगा नया तीर्थ, गोला गोकर्णनाथ में बनेगा भगवान देवाधिदेव महादेव का भव्य कॉरिडोर

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sat, 11 Apr 2026 04:47 PM (IST)

CM Yogi Adityanath in Lakhimpur: सीएम योगी ने मोहम्मद में आयोजित कार्यक्रम में मियांपुर गांव का नाम बदलने का एलान किया। उन्होंने कहा कि नाम रविंद्र नगर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

HighLights

  1. कॉरिडोर परिसर में लगेंगी शंकराचार्य और नटराज मुद्रा में भगवान शिव की मूर्ति

  2. मोहम्मदी तहसील का मियापुर गांव पुरानी पहचान से मुक्त

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के चंद घंटों के दौरे में जिले को हजारों करोड़ का तोहफा देने के साथ दो बड़ी घोषणाएं भी कीं।

उन्होंने कहा कि गोला गोकर्णनाथ में एक नया तीर्थ विकसित करने के साथ ही मोहम्मदी तहसील के मियापुर गांव नाम बदलकर ‘रविंद्रनगर’ करने की घोषणा की।

लखीमपुर खीरी जिले का गोला गोकर्ण नाथ क्षेत्र छोटी काशी के रूप में भी विख्यात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका विकास भी वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह ही करने की घोषणा की है।

इससे पहले के दौरे पर ही मुख्यमंत्री ने गोला गोकर्णनाथ को नया तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित करने की तैयारी के निर्देश दिए थे। अब गोला गोकर्णनाथ में भगवान देवाधिदेव महादेव का भव्य कॉरिडोर बनेगा।

कॉरिडोर परिसर में शंकराचार्य और नटराज मुद्रा में भगवान शिव की मूर्ति लगेंगी। यह कॉरिडोर शहर के लिए महत्वपूर्ण योजना है। यहां के डल्लूराम मंदिर के जीर्णोद्धार की योजना है, जिसका द्वार कॉरिडोर में खुलेगा।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने थारू परिवारों को सौंपे मालिकाना अधिकार, हक से साथ पहचान दिलाई

‘मियापुर’ अब इतिहास, नया नाम रविंद्रनगर

लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी तहसील का मियापुर गांव पुरानी पहचान से मुक्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से बड़ा ऐलान करते हुए इस गांव का नाम बदलकर ‘रविंद्रनगर’ करने की घोषणा कर दी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- शासन का कल्याण भी तभी है जब वह जनता का कल्याण करे

इसी गांव में बांग्लादेश से आए हिंदू विस्थापित परिवारों को बसाया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि विस्थापित परिवारों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है।