लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- शासन का कल्याण भी तभी है जब वह जनता का कल्याण करे
CM Yogi Adityanath in Lakhimpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात दशकों से इंतजार कर रहे विस्थापित बांग्लादेशी हिंदू परिवारों के मालिकाना हक का स्वप्न पूरा कराया।

लखीमपुर खीरी में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
HighLights
विस्थापित बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को मालिकाना हक का स्वप्न पूरा
मुख्यमंत्री ने किया 1300 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी में बांग्लादेश से आए 331 हिंदू परिवारों और थारु जनजाति के परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों का आवंटन किया।
सात दशकों से इंतजार कर रहे विस्थापित बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को मालिकाना हक का स्वप्न पूरा कराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 1300 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा और शास्त्र कहते हैं कि "प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानाञ्च हिते हितम्:" सच्चा शासन कौन है,जहां प्रजा सुखी रहे, और शासन का कल्याण उसमे है, जिस शासन में राज्य की जनता का कल्याण हो।
शासन की खुशी का आधार, उसकी व्यक्तिगत अभिलाषा का पूर्ण होना नही, बल्कि जनता जनार्दन की खुशी जब हो वही शासन की खुशी का आधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन का कल्याण भी तभी है जब वह जनता का कल्याण करे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम केवल अधिकार प्राप्त करने का आयोजन मात्र नही है,बल्कि यह आयोजन अधिकार से आत्मनिर्भता,आत्मसम्मान की एक ऐतिहासिक यात्रा का वृतांत भी है।
आपको अधिकार के साथ आत्मसम्मान मिल रहा है,आत्मसम्मान के साथ आत्मनिर्भरता की भी गारंटी है। अब कोई आपको परेशान नही कर सकता है,आपके अधिकार में पुलिस हस्तक्षेप नही कर सकती। आपसे कोई अवैध वसूली नही कर सकता।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर के 7 हजार परिवारों के 60 साल का इंतजार खत्म, CM योगी देंगे जमीन का मालिकाना हक
कोई लेखपाल आपके खेत का गलत लेखा जोखा प्रस्तुत करके किसी दबंग से कब्जा नही करवा सकता है। मैं यहां स्वयं यहां के विधायक के साथ आया हूं, क्योंकि हमें आपने ही अधिकार दिया था देने के लिए।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेमौसम बारिश से खराब फसल का लिया संज्ञान, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा
