विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Yogi Visit MP: आज महाकाल की नगरी का दौरा करेंगे CM योगी, होंगे कई कार्यक्रमों में शामिल; जानिए पूरा शेड्यूल

By Shobhit SrivastavaEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 13 Sep 2023 05:30 AM (IST)

CM Yogi Visit MP उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन व इंदौर जाएंगे। वह महाकालेश्वर मंदिर में बाबा ...और पढ़ें

CM Yogi Visit MP: आज महाकाल की नगरी का दौरा करेंगे CM योगी, होंगे कई कार्यक्रमों में शामिल
CM Yogi Visit MP: आज महाकाल की नगरी का दौरा करेंगे CM योगी, होंगे कई कार्यक्रमों में शामिल

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश जाएंगे
  2. सीएम महाकाल के दर्शन करेंगे
  3. इंदौर और उज्जैन में वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन व इंदौर जाएंगे। वह महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन-पूजा करने के साथ ही उनका आशीर्वाद लेंगे। यहां कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शामिल होंंगे। मुख्यमंत्री नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थान भी जाएंगे।

एक दिन का करेंगे दौरा, शाम को होगी रवानगी

मुख्यमंत्री योगी बुधवार को दिन में 10:30 बजे यहां से रवाना होंगे। योगी देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। श्रीनाथ मंदिर में ध्वज स्तंभ के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भी जाएंगे। उज्जैन व इंदौर का एक दिन का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को सात बजे लखनऊ वापस लौट आएंगे।

मध्य प्रदेश में जारी है BJP का अभियान

गौरतलब है, मध्य प्रदेश में चुनाव का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव का आगाज भी अगले साल होगा, जिसके चलते पार्टियों ने कमर कस ली है। इस साल होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, एक तरह से लोकसभा की दिशा भी तय करेंगे। यही कारण है कि बीजेपी इन चुनाव में अपना शत प्रतिशत देना चाहती है।

UP Madarsa Board: गैर मान्यता प्राप्त मदरसा संचालकों को मिली बड़ी राहत- पंजीकरण के लिए फिर खोला जाएगा पोर्टल

मध्य प्रदेश में भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज कर दिया है। मध्य प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा की यह यात्रा 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। पूरे मध्य प्रदेश से 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निर्धारित है।