चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन, CM योगी बोले- 'अन्नदाताओं को समृद्ध बना रही सरकार'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र में ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती को ''किसान सम्मान दिवस'' के रूप में मनाते हुए कहा कि किसान गरीब होगा तो देश अमीर नहीं हो सकता है। भारत को समृद्ध बनाने के लिए अन्नदाता किसान को समृद्ध बनाना पड़ेगा। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है।
किसानों के लिए 2014 से जो प्रयास प्रारंभ हुआ, दुनिया उसे माडल के रूप में ले रही है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत 11 किसानों को ट्रैक्टर की चाबी दी और झंडी दिखाकर रवाना किया।
पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती एवं किसान दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत कृषकों को ट्रैक्टर्स की चाबी वितरित करने के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों… pic.twitter.com/GeUZixlBEF
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 23, 2024
किसानों के लिए चलाई जा रहीं कई योजनाएं
इसके अलावा उन्होंने कहा कि आजादी के बाद किसानों के मुद्दों को लेकर चौधरी चरण सिंह जी के कांग्रेस के साथ मतभेद हुए थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार किसानों को भारत के राजनीतिक एजेंडे व सरकार की प्राथमिकता बनाने का कार्य किया। स्वायल हेल्थ कार्ड, उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने, खेती को तकनीक से जोड़ने, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से किसानों की उन्नति के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
.jpg)
फ्री में नलकूपों को दी जा रही बिजली
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 1996 से 2017 तक (22 वर्ष) में कुल 95 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों के खाते में गया था, लेकिन 2017 से अब तक 2.61 लाख करोड़ की राशि दी गई है। डबल इंजन की सरकार ने साढ़े सात वर्ष में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा दी। 14 लाख निजी नलकूपों को प्रदेश सरकार द्वारा फ्री में विद्युत उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: योगी से एक कदम आगे निकले CM नीतीश! बिहार में 'बुलडोजर पुलिस' का होने जा रहा गठन; होगा ताबड़तोड़ एक्शन
किसानों के कार्यों की हुई तारीफ
योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित होने वाले किसानों के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन किसानों का पुरुषार्थ प्रेरणादायी है। खेती घाटे का सौदा नहीं है, बल्कि ईमानदारी से कार्य करने पर इसके सुखद परिणाम आएंगे। मुख्यमंत्री ने एक हेक्टेयर में उच्चतम फसल उगाने वाले सफल किसानों की कहानी बताई। गोरखपुर के किसान श्याम दुलारे यादव ने एक हेक्टेयर खेती में 79 कुंतल गेहूं, रायबरेली के फूलचंद ने 44.12 कुंतल व जालौन के हेमंत कुमार ने 45 कुंतल मटर का उत्पादन किया है।
उन्होंने कृषि विभाग से कहा कि इनकी पद्धति को कृषि विज्ञान केंद्रों तक पहुंचाइए। इनके कार्यों को जानने का अवसर अन्य किसानों को मिलना चाहिए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मत्स्य मंत्री डा. संजय निषाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर आदि उपस्थित थे।
इन्हें मिला सम्मान
मुख्यमंत्री ने गेहूं में श्रेष्ठ उत्पादन करने वाले श्याम दुलारे यादव (गोरखपुर), धान के लिए नंदलाल (पीलीभीत), मक्का उत्पादन में वचन लाल (बहराइच), सरसों व राई के लिए राजीव कुमार (औरैया) को शाल, प्रशस्ति पत्र व एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया। विशिष्ट महिला श्रेणी में मधुमक्खी पालन के लिए राजकुमारी (लखनऊ), प्राकृतिक खेती में योगेंद्र कुमार सिंह (मीरजापुर), एफपीओ में उद्यमी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (बहराइच), औद्यानिक खेती के लिए धर्मेंद्र कुमार सिंह (गोरखपुर), कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हमीरपुर के डा. प्रशांत कुमार आदि को सम्मानित किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।