पुलिस का मनोबल ऊंचा रखने के लिए केंद्र व यूपी सरकारें कुछ भी करने में नाकाम
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि पुलिस का मनोबल ऊंचा रखने के लिए कानून से खिलवाड़ करने वालों को दंडित किए जाने के लिए कानून बनाना जरूरी है।
लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि पुलिस का मनोबल ऊंचा रखने के लिए कानून से खिलवाड़ करने वालों को दंडित किए जाने के लिए कानून बनाना जरूरी है, किंतु केंद्र व उप्र सरकार ऐसा करने में नाकाम रही है। भाजपा सरकारें अपनी इस संवैधानिक जिम्मेदारी से विमुख हैैं। 25 हजार करोड़ रुपये के पुलिस सुधार पैकेज से कुछ खास होने वाला नहीं है। मायावती ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश आदि भाजपा शासित राज्यों में पुलिस का घोर राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:आगरा में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी नहीं : शिवपाल
कानून से खिलवाड़ करने के साथ-साथ कानून के रखवालों से दुव्र्यवहार व मारपीट कर उन्हें अपमानित करने की छूट दे दी गई है। इससे पुलिस बल में हताशा व निराशा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अपनी ड्यूटी सही तौर से निभाने में अपने को असमर्थ पा रहे हैं। ऐसे पुलिस की साज-सच्जा व नए आधुनिक हथियार किस काम के हैं? क्या इनका इस्तेमाल अपराधियों के खिलाफ करने के बजाय जनाक्रोश दबाने के लिए किया जायेगा? उन्होंने प्रदेश पुलिस में डीजीपी जैसे पद पर सेवा विस्तार में विलंब किए जाने की भी आलोचना की।
यह भी पढ़ें:विदाई समारोह की परेड के बाद यूपी डीजीपी को मिला सेवा विस्तार