स्क्रैप ठेके की फाइल अटकाकर मांगी 10 लाख की घूस, पटना से रिश्वत लेने लखनऊ पहुंचे ROC को CBI ने दबोचा
पटना के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) रमेश कुमार को सीबीआई ने लखनऊ में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पटना के आरओसी रमेश कुमार लखनऊ में गिरफ्तार।
स्क्रैप ठेके के लिए 10 लाख की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई ने तीन लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कंपनी को स्क्रैप का ठेका मिलने के बाद भी उसका काम आसान नहीं था। आरोप है कि ठेके से जुड़ी प्रक्रिया में अड़ंगा डालकर पटना में तैनात रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) रमेश कुमार ने कंपनी संचालक अंकुर शर्मा से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इ
सकी शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की लखनऊ एंटी करप्शन ब्रांच ने जाल बिछाया और मंगलवार शाम वृंदावन कॉलोनी में तीन लाख रुपये लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में खास बात यह है कि बिहार में तैनात अधिकारी रिश्वत लेने के लिए लखनऊ पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ ने लखनऊ और रायबरेली स्थित उसके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, तलाशी में संदिग्ध दस्तावेज और नकदी भी मिली है।
यह भी पढ़ें- संविधान दिवस पर शक्ति प्रदर्शन करेगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', दलित-मुस्लिम और पिछड़ों को साधने की तैयारी
रमेश कुमार बिहार के निर्णायक अधिकारी और लिक्विडेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। बुधवार को सीबीआइ ने उसे विशेष अदालत में पेश किया, जहां से सात दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।