विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन में नौकरी का सपना दिखाकर फैक्ट्री में खपाया, सात साल बाद बागपत से दबोचा गया आरोपी

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:36 AM (IST)

सीबीआई ने सात साल से फरार चल रहे आरोपी कुलदीप कपूर को बागपत से गिरफ्तार किया है। उस पर नेपाली युवती को चीन में नौकरी का झांसा देकर अवैध रूप से भेजने का आरोप है, जिसके लिए उसने एक लाख रुपये लिए थे।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कुलदीप कपूर को सीबीआई ने सात साल बाद गिरफ्तार किया।

  2. नेपाली युवती को चीन में नौकरी का झांसा देकर भेजा था।

  3. आरोपी पर एक लाख रुपये लेने का आरोप है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। चीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाली युवती को अवैध रूप से भेजने के मामले में सात साल से फरार चल रहे आरोपित कुलदीप उर्फ कुलदीप कपूर को सीबीआइ ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआइ की टीम ने बुधवार को बागपत के बड़ौत स्थित बिनौली रोड से उसे पकड़ा। आरोपित के विरुद्ध दिल्ली की अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सात जुलाई 2017 को इस मामले में रोशन फर्नांडो, कुलदीप कपूर और अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपितों ने एक नेपाली युवती को चीन में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाया था। इसके एवज में उससे अलग-अलग किस्तों में एक लाख रुपये लिए गए। इसके बाद युवती को अन्य लोगों के साथ चीन भेज दिया गया। वहां उसे एक विनिर्माण फैक्ट्री में काम पर लगाया गया था।

इस बीच 14 मार्च 2017 को चीनी पुलिस ने युवती को पकड़ लिया। बाद में चीन स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के हस्तक्षेप से युवती समेत अन्य लोगों की स्वदेश वापसी कराई गई। नेपाली नागरिक होने के कारण युवती को 13 अप्रैल 2017 को काठमांडू भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: राजधानी लखनऊ में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर, कोहरे की दस्तक

मामले की जांच पूरी करने के बाद सीबीआइ ने 30 सितंबर 2019 को रोशन फर्नांडो और कुलदीप उर्फ कुलदीप कपूर के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान लगातार पेश न होने पर अदालत ने 19 जनवरी 2023 को कुलदीप को घोषित अपराधी करार दिया था।

यह भी पढ़ें- ओम प्रकाश राजभर का बड़ा एलान, जहूराबाद के साथ अकबरपुर सीट से भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।