विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में CBI ने रिश्वत लेते ईडी के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार, मांगी थी पांच लाख की घूस

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:32 PM (IST)

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ कार्यालय से प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज ...और पढ़ें

घूसखोरी के मामले में ईडी के प्रवर्तन अधिकारी सहित दो गिरफ्तार।

घूसखोरी के मामले में ईडी के प्रवर्तन अधिकारी सहित दो गिरफ्तार।

HighLights

  1. ईडी के प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार गिरफ्तार।

  2. हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी भी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए।

  3. मनी लांड्रिंग मामले में मांगी थी पांच लाख की घूस।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ स्थित कार्यालय में तैनात प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को पांच लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में राहत दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता के पिता से रिश्वत मांगी थी।

सीबीआई ने घूसखोरी के इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई के मुताबिक, इस मामले में शिकायतकर्ता के पिता को ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय से इसी वर्ष अगस्त और सितंबर में दो समन भेजे गए थे। ईडी में तैनात हेड कांस्टेबल के जरिये प्रवर्तन अधिकारी ने शिकायतकर्ता से घूस मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने घूस मांगने की शिकायत सीबीआई से की। इसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को हेड कांस्टेबल को घूस की रकम लेने के लिए दिल्ली बुलाया था।

शुक्रवार को दिल्ली में घूस की रकम लेने के बाद हेड कांस्टेबल ने संबंधित प्रवर्तन अधिकारी को फोन पर रकम मिलने की जानकारी दी। इसी बीच सीबीआई के अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल को घूस की रकम सहित रंगे हाथों दबोच लिया। साथ ही इसकी सूचना लखनऊ सीबीआई टीम को दी।

लखनऊ सीबीआई की टीम ने दोपहर करीब तीन बजे ईडी के दफ्तर से आरोपित प्रवर्तन अधिकारी को गिरफ्तार किया। फिलहाल सीबीआई ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि कौन से मामले में केस से नाम हटाने के लिए प्रवर्तन अधिकारी ने घूस मांगी थी।

यह भी पढ़ें- BAMS छात्र निकला 500 के नकली नोट खपाने वाला, कानपुर में गिरफ्तारी, मालदा के गिरोह से जुड़े तार