विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSP MLA उमाशंकर सिंह पर 'इनकम टैक्स' का शिकंजा, बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की घर के अंदर की स्थिति

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Thu, 26 Feb 2026 04:42 PM (IST)

Income Tax Raids in UP: बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से उमाशंकर सिंह बसपा के एकमात्र विधायक है। उनके बेटे ...और पढ़ें

विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह

 विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह

HighLights

  1. उमाशंकर सिंह के आवास व प्रतिष्ठानों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी

  2. प्रिंस युकेश सिंह ने बताया, पिताजी को दी जा रहीं दवाइयां

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। आयकर विभाग की छापेमारी के दूसरे दिन में विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी बुधवार सुबह से शुरू होकर गुरुवार को भी जारी रही। इसी दौरान उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

विधायक पुत्र ने कहा कि कल हमारे गोमती नगर, लखनऊ में आवास एवं ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग ने जांच प्रारंभ की। मेरे पिता विधायक उमाशंकर सिंह तथा मैं एवं मेरा पूरा परिवार सहित हमारे सभी कर्मचारी इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ पूरी तरह कॉपरेट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी हमारे साथ कॉपरेट कर रहे हैं। पुत्र प्रिंस युकेश सिंह ने कहा कि पिता जी उमाशंकर सिंह भी स्वस्थ हैं। अपनी सभी दवाइयां एवं आराम का ध्यान रखते हुये वे भी इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ कॉपरेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बसपा मुखिया मायावती के बाद विधायक Umashankar Singh के पक्ष में उतरे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से उमाशंकर सिंह बसपा के एकमात्र विधायक है। उनके बेटे प्रिंस युकेश सिंह का दो वर्ष पहले 24 फरवरी को विवाह हुआ था।

यह भी पढ़ें- BSP विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी, अब तक 10 करोड़ कैश बरामद

उनके विवाह में बसपा अध्यक्ष मायावती पहुंची थीं और दूल्हा और दुल्हन को आर्शीवाद दिया था।, 

उनके विवाह में बसपा अध्यक्ष मायावती पहुंची थीं और दूल्हा और दुल्हन को आर्शीवाद दिया था।

यह भी पढ़ें- IT Raids पर बसपा विधायक उमाशंकर के पक्ष में उतरे Yogi Adityanath सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

बसपा विधायक के बेटे का विवाह रायबरेली में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री दिनेश सिंह के भाई बृजेश सिंह की बेटी कनिका सिंह से हुआ है।

यह भी पढ़ें- आयकर विभाग की MLA उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर कार्रवाई को BSP President मायवती ने बताया मनवता के खिलाफ