विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पर‍िणाम गले के नीचे उतर पाना मुश्किल', भाजपा की जीत पर Mayawati का र‍िएक्‍शन; क्‍या-क्‍या बोलीं?

By Vinay SaxenaEdited By: Vinay Saxena
Published: Mon, 04 Dec 2023 03:02 PM (IST)

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर ल‍िखा देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में हुए ...और पढ़ें

मायावती ने कहा- पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल।
मायावती ने कहा- पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल।

ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के व‍िधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर बसपा प्रमुख मायावती की प्रत‍िक्र‍िया सामने आई है। मायावती ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर चुनावों के पर‍िणामों को हैरान करने वाले बताया है।

मायावती ने एक्‍स पर ल‍िखा, ''देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में हुए विधानसभा आमचुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित व चिन्तित होना स्वाभाविक, क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल।''

बसपा प्रमुख ने आगे ल‍िखा क‍ि पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग व कांटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प, किन्तु चुनाव परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह से एकतरफा हो जाना, यह ऐसा रहस्यात्मक मामला है जिसपर गंभीर चिन्तिन व उसका समाधान जरूरी। लोगों की नब्ज पहचानने में भयंकर 'भूल-चूक' चुनावी चर्चा का नया विषय।

यह भी पढ़ें: UP News: 'राहुल की मोहब्बत की दुकान का माल नहीं बिका', राज्यों में BJP की जीत पर केंद्रीय मंत्री व उप मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

मायावती ने कहा क‍ि बीएसपी के सभी लोगों ने पूरे तन, मन, धन व दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ा, जिससे माहौल में नई जान आई, किन्तु उन्हें ऐसे अजूबे परिणाम से निराश कतई भी नहीं होना है बल्कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना है। इस चुनावी परिणाम के संदर्भ में जमीनी रिपोर्ट लेकर आगे लोकसभा चुनाव की नए सिरे से तैयारी पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी की आल इण्डिया की बैठक आगामी 10 दिसम्बर को लखनऊ में आहुत। चुनाव परिणाम से विचलित हुए बिना अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट आगे बढ़ने का हिम्मत कभी भी नहीं हारेगा।

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी होगा और सुरक्षित, राजस्थान में अब शरण नहीं ले पाएंगे अपराधी; BJP को मिले जनादेश से माफिया होंगे साफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।