विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- चुनाव से पहले ही ICU में पहुंच गया गठबंधन

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:00 AM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर मची रार पर कटाक्ष किया है।

पंकज चौधरी (फाइल फोटो)

पंकज चौधरी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गठबंधन पर तीखा कटाक्ष किया।

  2. सपा-कांग्रेस गठबंधन सीटों के बंटवारे पर गृहयुद्ध में फंसा।

  3. पंकज चौधरी ने कहा गठबंधन चुनाव से पहले ही आईसीयू में।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर मची रार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जाने से पहले ही गठबंधन का बंटाधार हो गया। गठबंधन आइसीयू में पहुंच गया है।

गठबंधन का गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है। पंकज चौधरी ने कहा कि भविष्य में सामने आने वाले सपा के घोषणा पत्र में झूठे वादों से पहले ही हार की गारंटी आ गई है। संत कबीर नगर में बैठक लेने पहुंचे पंकज चौधरी ने कहा कि जब सपा-कांग्रेस का अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा।

एक्स पर पोस्ट में कविता एवं व्यंग्य के अंदाज में लिखा है कि इंडी गठबंधन का चैप्टर क्लोज है, सपा-कांग्रेस जनता पर बोझ है। बात प्रदेश के विकास की नहीं, लूट की है। बात जनहित की नहीं, बंटवारे की है। बात सम्माजनक स्थान की नहीं, बंदरबांट की है। बात सरकार बनाने की नहीं, परिवार की है।

पंकज ने कहा कि सपा जीत हार के लिए नहीं, बल्कि निजी हित के लिए लड़ती है। वहां बात एडजस्टमेंट एवं एकमोडेशन की नहीं, सेंटलमेंट की है।

यह भी पढ़ें- सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में शह-मात का दांव, बढ़ते तनाव को कैसे कम करेंगे राहुल-अखिलेश?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।