विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा ने यूपी से सभी कयासों को झुठलाया, केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा का पत्ता कटा

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:52 PM (IST)

BJP UP Rajya Sabha Cnadidates: हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

केंद्र सरकार के मंत्री बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी

केंद्र सरकार के मंत्री बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी

HighLights

  1. भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के आठ प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

  2. भाजपा ने इस बार किसी पुराने चेहरे को नहीं दिया मौका

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी को एक तमगा मिला है, पार्टी विद डिफरेंस। भाजपा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए जिन आठ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, इनके नाम तो चर्चा में ही नहीं थे। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम को परिणाम आ जाएगा।

भाजपा ने आठ प्रत्याशियों में केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का भी पत्ता काट दिया है। हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। पार्टी ने आठ नये चेहरों को उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह को मौका किया गया है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने जारी की है। भाजपा ने इस बार सभी नये चेहरों को मौका दिया है।

भाजपा के घोषित उम्मीदवार

धर्मपाल सिंह
राधाकांत ओझा
प्रकाश पाल
विद्यासागर सोनकर
गोपी कृष्णा पाण्डेय
प्रियंका सिंह रावत
राम प्रताप सिंह चौहान
श्रुति गंगवार।

यह भी पढ़ें- यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

यह भी पढ़ें- UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP आज घोषित कर सकती प्रत्याशी, संभावितों में दो केंद्रीय मंत्री के साथ आठ नाम