विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देवरिया व फिरोजाबाद से कटे दोनों सांसदों के टिकट

Published: Tue, 16 Apr 2024 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 12:12 PM (IST)

BJP Candidate List लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के दो और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की एक और लिस्ट, देवरिया व फिरोजाबाद से कटे दोनों सांसदों के टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की एक और लिस्ट, देवरिया व फिरोजाबाद से कटे दोनों सांसदों के टिकट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Lok Sabha Election 2024) लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के दो और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। देवरिया से भाजपा ने वर्तमान सांसद रमापति राम त्रिपाठी, फिरोजाबाद से डॉ चंद्र सेन जादौन का टिकट काट दिया है।

पार्टी ने देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया। उद्यमी एवं शिक्षाविद ठाकुर विश्वदीप सिंह पर दांव लगाया है। विश्वदीप सिंह के पिता ठाकुर बृजराज सिंह 1957 से 1962 तक सेसोपा से सांसद रहे हैं।

ठाकुर विश्वजीत सिंह ने इससे पहले 2014 में लोकसभा का चुनाव बहुजन समाज पार्टी से लड़ा था। जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1,18,909 वोट मिले थे। उस चुनाव में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को जीत मिली थी। उन्हें 5 लाख से अधिक वोट मिले थे। इस बार भी अक्षय यादव सपा से प्रत्याशी हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की सूची, लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव को टिकट; पढ़ें पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।