यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की सूची, लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव को टिकट; पढ़ें पूरी लिस्ट
UP Assembly Bypolls भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (UP Assembly Bypolls) भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव, ददरौल से अरविंद सिंह, गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी विधानसभा सीट से श्रवण गोंड को टिकट दिया है।
ददरौल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व छात्र नेता अरविंद सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वह ददरौल से अब तक विधायक रहे स्व. मानवेंद्र सिंह के बड़े बेटे हैं।
13 मई को होगा मतदान
बसपा व सपा-कांग्रेस गठबंधन अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुके हैं। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ 13 मई को मतदान होगा। ददरौल में लगातार दो बार चुनाव जीते भाजपा के मानवेंद्र सिंह का दिसंबर 2023 में बीमारी से निधन हो गया था, जिसके बाद से यह सीट रिक्त थी।
विपक्षी दलों ने गत माह ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे, लेकिन सभी को भाजपा के टिकट घोषित होने का इंतजार था। एसएस कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके अरविंद राजनीति में लगातार सक्रिय रहे हैं। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा।
