यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज यूपी के तीन जिलों के दौरे पर
भाजपा अध्यक्ष कल सुबह दस बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से अमेठी जाएंगे। उनकी अमेठी के सम्राट साइकिल फैक्ट्री में 11 बजे से जनसभा होगी।

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को प्रदेश के तीन जिलों का दौरा करेंगे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरने के बाद उनका अमेठी जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद सीतापुर तथा राजधानी लखनऊ में कार्यक्रम है।
भाजपा अध्यक्ष आज सुबह दस बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से अमेठी जाएंगे। उनकी अमेठी के सम्राट साइकिल फैक्ट्री में 11 बजे से जनसभा होगी। इसके बाद दोपहर में 1:30 बजे हेलीकाप्टर से सीतापुर रवाना होंगे। सीतापुर में वह पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस लखनऊ आएंगे। लखनऊ में वह आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लखनऊ में उनका कार्यक्रम साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होना है। यहां पर अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुस्तक अनावरण करेंगे। यहां पर आरएसएस के पांच नेताओं के जीवन पर आधारित पुस्तकों का अनावरण होना है। डॉ. हेड गेवारजी, श्रीगुरूजी, बालासाहब देवरस, रज्जू भैया व एक अन्य की पुस्तक का अनावरण होगा। इसके बाद अमित शाह का नई दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।
मिशन उत्तर प्रदेश को पूरा करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी मिशन गुजरात पर लगी है। गुजरात में होने वाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर भी गुजरात है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का गुजरात दौरे पर काफी जोर है।
यह भी पढ़ें: देश में कुछ पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म पर उतरे : सिद्धार्थनाथ सिंह
राहुल गांधी इन दिनों गुजरात में रैलियां कर रहे हैं। कर्मस्थली की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष दोनों की कर्मस्थली उत्तर प्रदेश हैं। कांग्रेस को सत्ता में बाहर करने में सफल हुई भाजपा के निशाने पर रायबरेली और अमेठी हमेशा से रहा है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली में भाजपा विधायक के घर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं स्मृति ईरानी
रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। उससे सटा जिला अमेठी राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से अमेठी के विकास को मुद्दा बनाती रही है। अमेठी से किस्मत आजमा चुकीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां का दौरा करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी के मामले में फेल : मायावती
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ कल स्मृति ईरानी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केश प्रसाद मौर्य भी अमेठी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
