'सदन छोड़ सड़क और कैमरे की राजनीति कर रहे राहुल', लखनऊ में बोले पंकज चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राहुल गांधी पर सदन छोड़ सड़क और कैमरे की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा को तैयार है और छात्रों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी।
HighLights
पंकज चौधरी ने राहुल गांधी पर 'कैमरे की राजनीति' का आरोप लगाया।
सरकार संसद में हर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार।
नीट अनियमितताओं पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर परीक्षा कराई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार संसद के भीतर हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सिर्फ व्यवधान उत्पन्न करना चाहता है।
विपक्ष ने संविधान परिवर्तन और चुनावी सुधार जैसे विषयों पर ऐसे ही भ्रम फैलाया था, जबकि सरकार ने संसद में विस्तृत चर्चा के माध्यम से तथ्यों को स्पष्ट किया था। पंकज चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी कैमरे की राजनीत कर रहे हैं।
इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री आवास के सामने किसी राजनीतिक दल ने धरना दिया हो। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सभी नीतियों के केंद्र में युवा शक्ति है।
नीट परीक्षा में अनियमितताओं की जानकारी मिलते ही सरकार ने फिर से परीक्षा आयोजित किया, जिसका परिणाम भी जारी हो चुका है। प्रधानमंत्री के लिए छात्रों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को शीघ्र एवं कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्देश दिए हैं।
सरकार जिस भी नियम के अंतर्गत और जितनी देर तक चर्चा करनी हो, उसके लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से भागकर केवल भ्रम और अराजकता फैलाना चाहता है। पंकज चौधरी ने कहा कि एम्स, आईआईटी, मेडिकल कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या तथा सीटों में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।