विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अहंकार में सरकार चला रही भाजपा', अखिलेश बोले- केंद्र और राज्य के बीच चल रही पेपर लीक कराने की प्रतियोगिता

Published: Thu, 23 Jul 2026 09:45 PM (IST)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर नीट पेपर लीक और युवा आंदोलन को लेकर अहंकार में सरकार चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और यह छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

HighLights

  1. भाजपा सरकार अहंकार में चल रही, लोगों की नहीं सुनती।

  2. नीट पेपर लीक सरकार की गलती, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा।

  3. पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, हिटलरशाही का आरोप।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर अहंकार में सरकार चलाने का आरोप लगाया है। नीट पेपर लीक और युवाओं के आंदोलन को लेकर सपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा सरकार नहीं, अहंकार है। सरकार किसी की बात नहीं सुन नहीं है।

भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार में पेपर लीक कराने की प्रतियोगिता चल रही है कि कौन ज्यादा पेपर लीक करा सकता है। आरोप लगाया कि पेपर लीक हो नहीं रहे, ये लीक कराए जा रहे हैं। भाजपा सरकार छात्रों को नौकरी और आरक्षण नहीं देना चाहती है।

पुलिस ने बच्चियों के कपड़े फाड़े, लाठीचार्ज की- अखिलेश

गुरुवार को लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि नीट परीक्षा लीक सरकार की गलती है। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, हम लोग सदन में आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार ने पुलिस को कपड़े फाड़ने की ट्रेनिंग दी है। हम लोगों के कपड़े फाड़े गए। पुलिस ने छात्रों-बच्चियों के कपड़े फाड़े, लाठीचार्ज किया।

भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने अन्याय, अत्याचार किया। सरकार हिटलर की तरह काम कर रही है। हिटलर भी अपने कार्यकर्ताओं को पुलिस की वर्दी पहनाकर विरोधी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की पिटाई करवाता था। सादे कपड़े पहने लोगों द्वारा आंदोलनकारियों पर लाठी चलाने की जो खबरें आ रही हैं, वह जांच का विषय है।

वहीं, जौहर विश्वविद्यालय को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे। दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन चल रहा है और रामपुर में शिक्षा का। जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने से ही यहां के छात्रों का भविष्य बचेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।