विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रणछोड़ अखिलेश... पहले चुनौती दी, अब भाग गए', विधानसभा चुनाव न लड़ने पर भाजपा का सपा पर तंज

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:12 PM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 2027 विधानसभा चुनाव न लड़ने के एलान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।ॉ

पंकज चौधरी और अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)

पंकज चौधरी और अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया।

  2. भाजपा ने अखिलेश को 'रणछोड़ अखिलेश' कहकर कड़ी आलोचना की।

  3. पंकज चौधरी ने कहा सपा चुनाव लड़ने से डरती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सीधे लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान पर भाजपा ने कड़ा प्रहार किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश को रणछोड़ अखिलेश करार दिया। कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ने से डरती है।

पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'रणछोड़ अखिलेश, पहले चुनौती दी, अब भाग खड़े हुए। अब क्या सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? यह बिल्कुल वैसी ही बात है, जैसे बिना चुनाव के रिज़ीम चेंज। यही सपाइयों की सच्चाई है। जब सत्ता में थे, तब नोएडा जाने से डरते थे। अब चुनाव लड़ने से डर रहे हैं।'

क्या है पूरा मामला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी दौरे के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

कहा कि वह मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब खुद चुनाव नहीं लड़ते हैं। इसलिए वही कदम उठाएंगे जो उनके लिए शुभ होगा। वह 2027 में सीधे लोकसभा से आकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि अखिलेश 2012 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब कन्नौज से सांसद थे।

यह भी पढ़ें- 'नहीं लड़ूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ', वाराणसी से अखिलेश ने भरी हुंकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।