Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया गया राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का 86वां जन्मदिन

राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज 85वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से लखनऊ में मनाया गया। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2018 03:42 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का 86वां जन्मदिन

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का जन्मदिन समारोह आज उनके आवास पर मनाया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने माल एवेन्यू उनके आवास पर जाकर बधाई दी। 

loksabha election banner

राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज 86वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से लखनऊ में मनाया गया। उनके आवास पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी कल्याण सिंह को बधाई दी है। उनके आवास पर पुत्र सांसद राजवीर सिंह , पुत्रवधू पूर्व मंत्री प्रेमलता वर्मा, पौत्र राज्य मंत्री संदीप सिंह व सौरभ सिंह तथा पौत्रियां पूर्णिमा और श्वेता समेत तमाम राजनीतिज्ञों की मौजूदगी में कल्याण सिंह ने 86 किलो का केक काटा। कल्याण सिंह को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर बधाई दी। राज्यपाल राम नाईक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, सांसद, विधायक और अधिकारियों ने भी कल्याण सिंह से मिलकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

वहीं उनके समर्थक मिठाई बांटकर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे थे।

सुबह से ही कल्याण सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि विकास के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। विकास में सभी दल अगर एक मत हो जाएं तो विकास की गति तेज हो जाएगी और यूपी की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का विकास होगा तो जनता खुशहाल होगी।

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मधौली गांव में हुआ था। उनके पिता तेजपाल सिंह व मां सीता की देखरेख में उनकी शिक्षा अलीगढ़ में ही हुई। कल्याण सिंह ने धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ से बीए, एलटी किया।

यह भी पढ़ें: यूपी में अभद्र पुलिसकर्मियों पर चला ट्विटर का डंडा, 90 हुए निलंबित

1967 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 1985 से 2002 तक वह लगातार 6 बार विधायक चुने गए। कल्याण सिंह ने 24 जून 1991 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

वर्तमान समय में वह राजस्थान के राज्यपाल हैं। कल्याण का जन्मदिन उनके समर्थकों ने हर जगह धूमधाम से मनाया ।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में नस काटने के बाद पांचवीं मंजिल से कूदे प्रेमी युगल, मौत

कल्याण सिंह के जन्मदिन पर काफी भीड़ देखने को मिली। कल्याण सिंह आज अपने जन्मदिन पर उत्साहित लग रहे थे। आने वालों से अलग मिलकर बधाई स्वीकार कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.