विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब यूपी के गांव-गांव पहुंचेगी 'भारत टैक्सी', बिना कमीशन और एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगी बाइक-ऑटो और कैब

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:58 PM (IST)

लखनऊ-कानपुर में सक्रिय 'भारत टैक्सी' मॉडल अब उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों तक पहुंचेगा। यह यात्रियों को जीरो कमीशन ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. भारत टैक्सी मॉडल अब यूपी के सभी 75 जिलों में पहुंचेगा।

  2. यात्रियों को जीरो कमीशन, मांग बढ़ने पर भी किराया नहीं बढ़ेगा।

  3. चालक कारोबार में हिस्सेदार बनेंगे, सेवाएं गांवों तक पहुंचेंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ-कानपुर में सक्रिय ‘भारत टैक्सी’ माडल अब प्रदेश के सभी 75 जिलों तक पहुंचाने की तैयारी है। सहकारी टैक्सी माडल को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने की योजना बनाई जा रही है।

खास बात यह है कि यात्रियों को जीरो कमीशन और मांग अधिक होने के बावजूद किराया न बढ़ने वाला विकल्प मिलेगा। साथ ही टैक्सी चलाने वाले सारथियों को कारोबार में हिस्सेदार बनाने की अवधारणा पर काम होगा। बाइक, आटो और कैब तीनों तरह की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

‘भारत टैक्सी’ को केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित रखने के बजाय गांवों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए स्थानीय परिवहन का नया विकल्प उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे

इसकी प्रमुख विशेषता मांग बढ़ने या पीक टाइम में किराये में अचानक बढ़ोतरी नहीं होगी। इससे जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को किराये में अप्रत्याशित वृद्धि से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

भारत टैक्सी माडल में चालक को महज सेवा प्रदाता के बजाय कारोबार में हिस्सेदार बनाने की अवधारणा है। जीरो कमीशन माडल में प्रति यात्रा प्लेटफार्म कमीशन के रूप में चालक की कमाई काटने के बजाय सहकारी व्यवस्था के माध्यम से उसे कारोबार से जोड़ने का प्रयास होगा। इससे चालकों की आय और सेवा की निरंतरता दोनों को मजबूत करने पर जोर रहेगा।