विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जेन जी' तक पहुंचेगा भारत का दर्शन और विज्ञान, 21 नवंबर को होगी 'भारत बौद्धिक्स 2.0' परीक्षा; जीतने पर मिलेंगे 1 लाख

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:33 PM (GMT+05:30)

भारतीय ज्ञान परंपरा, विज्ञान और दर्शन को 'जेन जी' तक पहुंचाने के लिए 21 नवंबर को 'भारत बौद्धिक्स 2.0' राष्ट्रीय ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. 21 नवंबर को 'भारत बौद्धिक्स 2.0' राष्ट्रीय परीक्षा।

  2. भारतीय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन 'जेन जी' तक पहुंचेगा।

  3. प्रथम विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। भारतीय ज्ञान परंपरा, विज्ञान और दर्शन की जानकारी विद्यार्थियों खास कर जेन जी तक पहुंचाने के लिए 21 नवंबर को भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा होगी। इसमें स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में देशभर में पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया।

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान (वीबीयूएसएस) की ओर से उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, विज्ञान, दर्शन और संस्कृति से परिचित कराना है। उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की। आफलाइन परीक्षा दो घंटे की होगी।

इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य और सामाजिक विज्ञान विषयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े सामान्य प्रश्न और एक विवरणात्मक प्रश्न पूछा जाएगा। विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये पंजीकरण शुल्क है। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को संस्थागत पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

परीक्षा में दूसरे स्थान पर आने वाले दो विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले चार विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये मिलेंगे। 300 विद्यार्थियों को 2500-2500 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। परीक्षा के लिए पंजीकरण व पूरी जानकारी (www.bharatboudhiks.com) पर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बिना सुरक्षा मानकों के नहीं जगमगाएंगे रामलीला व दुर्गा पूजा पंडाल, 11 नियम हैं अनिवार्य